जी-20 को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री बेहद गंभीर सौरभ भारद्वाज ने बैठक कर व्यवस्थाओं का लिया जाएगा I

अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार दिल्ली के पांच बड़े अस्पताल हाई अलर्ट पर, किसी भी प्रकार की परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार

विदेश से आने वाले मेहमानों की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने हेतु डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की 80 टीमें बनाई गई है

सभी प्रकार की इमरजेंसी सुविधाओं से परिपूर्ण 106 एम्बुलेंस तैयार की गई है, जो 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेंगी

अन्य डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ़ के साथ-साथ 30 एनेस्थीसिया के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को भी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में किया गया तैनात

किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ 3 बड़े प्राइवेट अस्पताल भी हाई अलर्ट पर

Eros Times: बुधवार दोपहर, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरव भारद्वाज ने दिल्ली सचिवालय में, 8 सितंबर से दिल्ली में होने वाली जी-20 समिट को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया I बैठक में माननीय मंत्री सौरभ भारद्वाज ने विदेश से आने वाले मेहमानों के लिए दिल्ली सरकार के स्वास्थ मंत्रालय की ओर से की गई स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया I बैठक में सेक्रेट्री हेल्थ, स्पेशल सेक्रेटरी डीएचएस, डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेज, मेडिकल डायरेक्टर लोकनायक अस्पताल, मेडिकल डायरेक्टर जीटीबी अस्पताल, मेडिकल डायरेक्टर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल, मेडिकल सुपरीटेंडेंट नर्सिंग होम्स डीएचएस (एचक्यू), इनचार्ज डिजास्टर मैनेजमेंट सेल डीएचएस (एचक्यू) मौजूद रहे I

जी-20 समिट को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बेहद गंभीर

8 सितंबर से दिल्ली में होने वाली जी-20 समिट को लेकर दिल्ली के अरविंद केजरीवाल बेहद गंभीर हैं I इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के निर्देशानुसार दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरव भारद्वाज ने बुधवार दोपहर दिल्ली सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों संग एक बैठक का आयोजन किया I बैठक में मंत्री सौरव भारद्वाज ने जी-20 समिट के संदर्भ में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा की गई तैयारी का जायजा लिया I बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ दिल्ली सरकार के कई बड़े अस्पतालों के अधिकारी भी मौजूद रहे I जैसा कि ज्ञात है आने वाली 8 सितंबर 2023 से दिल्ली में जी-20 समिट का आयोजन होने वाला है, जिसको लेकर के दिल्ली में तैयारी बेहद जोर शोर से चल रही हैं I दिल्ली सरकार के वह सभी विभाग जिनका इस समिट में किसी न किसी प्रकार से कोई भागीदारी है, युद्ध स्तर पर अपनी जिम्मेदारियां को निभाने में और सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने में लगे हुए हैं I दिल्ली के मुख्यमंत्री इस समिट को लेकर बेहद गंभीर हैं I मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा हुआ है I जी-20 समिट को लेकर किसी प्रकार की कोई लापरवाही न हो इस बाबत सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से मॉनिटरिंग की जा रही है I इसी कड़ी में आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जी-20 समिट के लिए दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही तैयारी का जायजा लिया I बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सौरव भारद्वाज ने बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए, साथ ही साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त न करने के संकेत भी दिए I 

दिल्ली के 5 सरकारी एवं 3 प्राइवेट अस्पताल हाई अलर्ट पर

माननीय मंत्री सौरव भारद्वाज ने बताया की जी-20 समिट के मद्देनजर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने हेतु दिल्ली सरकार ने अपने पांच बड़े अस्पताल एवं तीन प्राइवेट अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा है I इनमें मुख्यतः लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल, जीबी पंत अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल, एवं प्राइमस अस्पताल चाणक्यपुरी, मैक्स अस्पताल साकेत, मणिपाल अस्पताल द्वारका शामिल हैं I मंत्री सौरव भारद्वाज ने बताया की लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में 20 कमरे, जीबी पंत अस्पताल में 10 कमरे, जीटीबी अस्पताल में 20 बेड, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में 65 बेड और बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल में 40 बेड जी-20 समिट के मध्य नजर किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व किए गए हैं I  उन्होंने बताया कि यह तैयारी प्राथमिकता के आधार पर की गई है, हालांकि किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ने पर पूरे अस्पताल को भी अलर्ट पर रखा गया है I 

डाक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ़ की 80 टीमों का गठन किया गया है

माननीय मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया, जैसा कि ज्ञात है जी-20 समिट के लिए आने वाले विदेशी मेहमानों को दिल्ली के अलग-अलग 25 होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है I इसी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की 80 टीमों का गठन किया है I यह टीमें इन सभी मेहमानों की सेवा में इन 25 होटल में तैनात रहेगी I इन 80 टीमों में से 75 टीमें शिफ्ट वाइस काम करेंगी I प्रत्येक होटल में तीन टीमों को तैनात किया गया है, जो की आठ आठ घंटे की शिफ्ट में काम करेंगी I यह टीमें अपने-अपने समय अनुसार 24 घंटे विदेश से आने वाले हमारे मेहमानों की सेवा में तत्पर रहेगी I अन्य पांच टीमें बैकअप के तौर पर रखी गई है I यदि कहीं किसी प्रकार की कोई दिक्कत या परेशानी आती है, या किसी टीम में कोई डॉक्टर या नर्सिंग स्टाफ किसी कारणवश उपलब्ध नहीं हो पता है, तो उनकी जगह पर बैकअप में रखी गई इन पांच टीमों में से डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को तैनात किया जाएगा I स्वास्थ्य मंत्री सौरव भारद्वाज ने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई कोताही विदेशी मेहमानों की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में नहीं की जाएगी I 

सभी सेवाओं से परिपूर्ण 106 एम्बुलेंस 24 घंटे रहेंगी तैनात

माननीय स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया ना केवल अस्पताल और डॉक्टरों की टीमें विदेश से आने वाले मेहमानों की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में तैनात किए गए हैं, बल्कि सभी प्रकार की प्राथमिक आधुनिक व्यवस्थाओं से परिपूर्ण 106 एम्बुलेंस भी जी-20 समिट के मद्देनजर तैयार की गई है I यह सभी 106 एंबुलेंस 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेगी I किसी भी प्रकार की कोई मेडिकल इमरजेंसी की सूचना प्राप्त होते ही तुरंत ये एंबुलेंस के जरिए बीमार व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाया जाएगा I स्वास्थ्य मंत्री सौरव भारद्वाज ने बताया कि इन एंबुलेंस में सभी प्रकार की वह सुविधा जो किसी भी बीमार व्यक्ति को प्राथमिक तौर पर तुरंत मिलने से उसकी जान बचाई जा सकती है वह सभी उपलब्ध हैं I न केवल सामान्य रोगी बल्कि हार्ट अटैक के मरीज को भी इस एंबुलेंस द्वारा वह चिकित्सा उपलब्ध कराई जा सकेगी, जिसके जरिए से हार्ट अटैक का मरीज भी अस्पताल तक पहुँच सकेगा I 

30 एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट भी स्वास्थ्य व्यवस्था में किया गया तैनात

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि इन सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के साथ-साथ एक और खास व्यवस्था का भी इंतजाम किया गया है I उन्होंने बताया कि कई बार इस प्रकार की स्थिति बन जाती है कि जिसमें की किसी मरीज को तुरंत प्रभाव से उपचार देने हेतु किसी प्रकार के ऑपरेशन की आवश्यकता पड़ जाती है I ऐसी स्थिति में मरीज को बेहोश करने के लिए एनेस्थीसिया का दिया जाना बेहद जरूरी होता है और एनेस्थीसिया देने के लिए एक विशेष प्रकार के स्पेशलिस्ट की आवश्यकता होती है I उन्होंने बताया कि ऐसी किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए भी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने 30 एनेस्थीसिया के स्पेशलिस्ट को 24 घंटे हाई अलर्ट पर रखा है I जी-20 समिट के मद्देनजर इन सभी डॉक्टरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, ताकि इस समिट के दौरान यदि किसी प्रकार की ऐसी कोई इमरजेंसी देखने में आती है, तो तुरंत प्रभाव से रोगी को उपचार दिया जा सके और एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट की कमी के कारण किसी भी प्रकार की कोई क्षति न हो I 

3 बड़े प्राइवेट अस्पताल भी हाई अलर्ट पर रहेंगे

स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा की जिन 25 होटल में विदेश से आने वाले मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है, उनकी लोकेशन को देखते हुए ने केवल दिल्ली सरकार के सरकारी अस्पतालों बल्कि उसके साथ-साथ दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने तीन प्राइवेट अस्पतालों को भी हाई अलर्ट पर रखा है I उन्होंने बताया की इन प्राइवेट अस्पतालों में चाणक्यपुरी का प्राइमस अस्पताल, साकेत में स्थित मैक्स अस्पताल और द्वारका में स्थित मणिपाल अस्पताल शामिल हैं I स्वास्थ्य मंत्री सौरव भारद्वाज ने कहा कि जिन होटलों में विदेश से आने वाले मेहमान ठहरे हैं, यह अस्पताल उनके काफी नजदीक पड़ते हैं I उन्होंने कहा कि यदि कोई ऐसी स्थिति देखने में आती है कि किसी व्यक्ति को तुरंत प्रभाव से अस्पताल ले जाने की आवश्यकता है और अधिक दूर स्थित अस्पताल ले जाने पर किसी प्रकार की जान की हानि हो सकती है, तो उसको तुरंत प्रभाव से इन नजदीक स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा I उन्होंने कहा कि विदेश से आने वाले मेहमान, उनके स्वास्थ्य की व्यवस्था हमारी जिम्मेदारी है और दिल्ली सरकार किसी भी प्रकार से अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी I 

स्वास्थ्य मंत्री सौरव भारद्वाज ने कहा कि इस बार जी-20 समिट की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी भारत को दी गई है I यह पूरे देश के लिए सौभाग्य की बात है और साथ ही साथ यह जी-20 समिट भारत की राजधानी दिल्ली में हो रहा है, यह हमारे लिए और भी बड़े सौभाग्य की बात है I उन्होंने कहा जैसा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने भी कहा है, कि जी-20 समिट भारत के लिए एक गौरव की बात है और हम इस गौरव को कतई कम नहीं होने देंगे, इस संदर्भ में दिल्ली के सभी विभागों की तरह स्वास्थ्य विभाग की भी यह बैठक की गई थी I उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं I आशा है कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या जी-20 समिट के दौरान नहीं होगी I

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग