Eros Times: नोएडा। बिहार पूर्वांचल का विशेष पर्व छठ महोत्सव पूरे भारत में मनाया जाता है, नोएडा, दिल्ली एनसीआर में पूर्वांचल और बिहार निवासियों के साथ साथ सभी सनातनी इस पर्व मे सम्मिलित होकर इसमें भाग लेने लगे हैं इसी क्रम में महादेव अपार्टमेंट सेक्टर 73 निवासियों ने सूर्योपासना, सदाचार, प्रेम, श्रद्धा, भक्ति और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया, जिसमें महादेव अपार्टमेंट निवासियों व श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।






