मिलेंगी सस्ते लोन और कम रजिस्ट्रेशन फी जैसी सहूलियतें ‘ग्रीन होम्स’ के तहत।

नई दिल्ली, इरोस टाइम्स: केंद्र सरकार पर्यावरण के माकूल घरों ‘ग्रीन होम्स’ को बढ़ावा देने की दिशा में गंभीरता से सोच रही है। ग्रीन हाउसिंग सोसायटी डिवेलप करने के लिए सरकार सस्ते लोन और कम रजिस्ट्रेशन फीस जैसी सुविधाएं देगी। क्लाइमेट चेंज से लड़ने की दिशा में केंद्र इस तरह की रिहायशी कॉलोनियां विकसित करने की दिशा में सोच रही है। बता दें कि ग्रीन होम्स वे घर हैं, जो पर्यावरण को ध्यान में रखकर विकसित किए जाते हैं। इनमें पर्यावरण के नजरिए से एनर्जी, जल संसाधन और बिल्डिंग मटीरियल्स का प्रभावशाली इस्तेमाल किया जाता है। 

सरकारी सूत्रों ने बताया कि ग्रीन होम्स को बढ़ावा देने के लिए ही इससे जुड़े नियम-कायदे यानी एनर्जी कंजर्वेशन बिल्डिंग कोड फॉर रेजिडेंशल सेक्टर (ECBC-R) तैयार किया जा चुका है। ये नियम 2007 में सरकारी और कमर्शल इमारतों से संबंधित कोड की तर्ज पर ही हैं। ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल सोमवार को ECBC-2017 पेश कर सकते हैं। इसे भारतीय रीयल्टी सेक्टर में इको फ्रेंडली निर्माण की दिशा में बड़ा कदम माना जा सकता है। 

सूत्रों ने बताया कि ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफ़िशंसी (BEE) एक योजना पर काम कर रहा है। मकसद ऐसे घरों को बढ़ावा देना है, जहां ऊर्जा का प्रभावशाली इस्तेमाल हो सके। यानी यहां रोशनी या कूलिंग के लिए संसाधनों की कम डिमांड विकसित की जा सके। इसी कोशिश के तहत, वर्तमान रेजिडेंशल इमारतों में भी नए उपकरणों का इस्तेमाल करके ऊर्जा के कम और प्रभावशाली इस्तेमाल को बढ़ावा देना है। 

केंद्र सरकार के इसी आइडिया की तर्ज पर ही रेजिडेंशल सेक्टर में छतों पर सोलर प्रॉजेक्ट को बढ़ावा देने के बारे में भी विचार किया जा रहा है। इन प्रॉजेक्ट्स को कम ब्याज दरों वाले होम लोन के दायरे में लाया गया है। सूत्रों ने माना कि ग्रीन होम्स की दिशा में सरकार अभी भी काम कर रही है और बहुत कुछ तय होना बाकी है। सारी कवायद का मकसद कार्बन उत्सर्जन को कम करना है। माना जा रहा है कि ECBC-R सरकार के मेक इन इंडिया कैंपेन को भी बढ़ावा देगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे घरों में कम ऊर्जा इस्तेमाल करने वाले संसाधनों और सेवाओं की मांग बढ़ेगी। 

बता दें कि मोदी सरकार की ओर से उजाला स्कीम ऊर्जा संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल की दिशा में ही उठाया गया कदम है। इसके तहत सरकार ने पुराने फिलामेंट वाले और सीएफएल बल्बों को आधुनिक एलईडी लाइट्स से बदला है। बढ़ते शहरी दायरे और पर्यावरण पर पड़ते प्रभाव के मद्देनजर ECBC-R के जरिए सरकारी कोशिशों को नई ताकत मिलने की उम्मीद है। इससे प्रॉपर्टी सेक्टर में नौकरियां पैदा होने की भी पूरी गुंजाइश है।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 19 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 64 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 20 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग