ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES: 23 दिसंबर 2019 को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गांव नगला भटौना मे पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की 117वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उपस्थित लोगों से कहा कि ’’चौधरी चरण सिंह का जीवन और किसानों के हित में उनका संघर्ष, हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।’’
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने चौधरी चरण सिंह जी की जयंती के मौके पर निश्रारित लोगों को कंबल भी वितरित किये।
इस मौके पर श्री सुशील शर्मा, अमरपाल सिंह, सुन्दर पाल सिंह, संजय सिंह, नेपाल सिंह, विनित सिंह, हरपाल सिंह आदि सैंकडों लोग मौजूद रहे।






