नोएडा:EROS TIMES: चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा सेक्टर 62 स्थित पाठशाला पर छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को शिक्षित करने हेतु एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई।
जिसमें महिलाओं को स्टेशनरी से संबंधित सामग्री वितरित की गई ।ग्रुप सदस्य रोशनी कुमारी ने बताया कि सेक्टर 62 स्थित पाठशाला प्रारंभिक समय पर वहां बसर करने वाली महिलाओं का सिर्फ एक ही प्रश्न था कि हमें भी लिखना सिखाइए हम भी शिक्षित होना चाहते हैं ताकि हम अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति और जागरूक कर सकें इन्हीं बातों को मद्देनजर रखते हुए चैलेंजर्स ग्रुप के सदस्यों ने आज इस पहल का जिम्मा उठाया ग्रुप संस्थापक प्रिन्स शर्मा ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित कर उन्हें देंगे सम्मान और बढ़ाएंगे देश का मान क्युकी जैसा की हम सबको भली भांति ज्ञात है महिला को शिक्षित कर ना केवल हम सिर्फ एक महिला को शिक्षित करेंगे बल्कि पूरे समाज को शिक्षित करेंगे।
आज के समय में देश की महिलाओं को शिक्षित करना बेहद जरूरी हो गया है। इस पहल में महिलाओं बढ़ चढ़कर सम्मिलित हुई और पूरे निष्ठा के साथ आज कभी कलम ना पकड़ने वाले हाथों ने कलम पकड़ा और अपने हस्ताक्षर करने की शुरुआत की।
वहां मौजूद पल्लवी ने कहा कि महिलाओं के जीवन से अशिक्षा का अंधेरा हटाकर शिक्षा का प्रकाश पूरे समाज में फैलाएंगे।
सभी महिलाओं को निशुल्क पाठ्यक्रम सामग्री वितरित की गई।
इस मौके पर सुनैना देवी, मंजू देवी, पानो देवी, आरती देवी, शरीफा, रजनी झा, आदि अनेक महिलाएं मौजूद रही।
यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र
नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…






