Eros Times: आजादी के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अजनरा इंटिग्रिटि सोसाइटी में आयोजित कार्यक्रम में विद्या सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था ने राष्ट्र समर्पित संगठन चैलेंजेर्स ग्रुप को देश सेवा सम्मान से नवाज़ा गया। डॉ कीमती गौर ने ये सम्मान ग्रुप संस्थापक प्रिंस शर्मा के हाथो में सौंपते हुए संस्था द्वारा किये जा रहे निम्न प्रयासों से समाज में दिन प्रतिदिन आ रहे सकरात्मक बदलावों को सराहा व भाविष्य में इत्याधिक और बेहतर करने की शुभकामनयाऐं दी।

चैलेंजेर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने ये सम्मान संस्था के प्रत्येक सदस्य एवम पाठशाला के बच्चों की एकजुटता को समर्पित करते हुए कहा कि ये सम्मान मात्र एक दिन की सफलता नहीं बल्कि संघर्ष है बीते 6 वर्षों का।

जिसमें साथियों ने कदम से कदम मिलाकर अपनी मेहनत अपनी इच्छाशक्ति से समाज के उत्थान के लिए हर क्षेत्र मे अपना परचम लहराया है। इस मौके पर पीयूष शर्मा, एस. सी. पाराशर, शरद त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।






