EROS TIMES: सेक्टर-62 स्थित प्रेरणा शोध संस्थान न्यास, नोएडा द्वारा 24 मार्च से 26 मार्च 2023 तक आयोजित होने वाली त्रिदिवसीय नागरिक पत्रकारिता कार्यशाला का समापन हुआ। संघ के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपा शंकर जी के तत्वाधान में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के तीसरे दिन वरिष्ठ पत्रकार रवि पराशर ने सोशल मीडिया लेखन विषय पर कार्यशाला में शामिल छात्रों के साथ चर्चा की।नागरिक पत्रकारिता विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया पर लेखन सिर्फ शब्द नहीं है वास्तव में वह शब्द चित्र हैं शब्द को सपोर्ट करने वाली चित्र जरूर हों क्योंकि लेखन के साथ ही उसमें विजुअल एलिमेंट अवश्य हो, सच ये है कि डिजिटल युग में लेखन से अधिक वीडियों और तस्वीर अधिक प्रभावकारी होता है कार्यशाला के अंतिम दिन के दूसरे सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रेरणा जनसंचार एवं शोध संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष अरूण सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रहित में अपनी बात रखने के लिए देश का हर व्यक्ति समर्थ हो। आपकी विचारधारा में राष्ट्रहित प्राथमिकता होना चाहिए।इस दौरान प्रेरणा जनसंचार एवं शोध संस्थान के सचिव प्रो.(डॉ.) हरेन्द्र सिंह ने संभाषण कला सैद्धांतिक एवं अभ्यास पर विषय पर बोलते हुए छात्रों से कहा कि संभाषण करें तो अपनी भाषा व्याकरण के साथ ही उसमें राष्ट्रीयता का पुट अवश्य हो जबतक हम राष्ट्रहित में काम नहीं करेंगे तब तक हम राष्ट्रहित नहीं करेंगे।

कार्यशाला के समापन सत्र में फोटोग्राफी स्टिल एवं वीडियो ब्लॉग लेखन मीडिया मॉनिटरिंग सैद्धांतिक एवं अभ्यास ISBN तथा ISSN क्यों आवश्यक और कैसे प्राप्त करते हैँ? इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभाव एवं दुष्प्रभाव, संभाषण कला सैद्धांतिक एवं अभ्यास जैसे पत्रकारिता के विषयों पर प्रदीप ठाकुर सुमन अग्रवाल अरुण सिन्हा तुमुल कक्कड़ प्रो.(डॉ.) हरेन्द्र और दुर्गेश जी ने अपनी बात रखी। इस दौरान प्रतिभागियों को भी अपनी बात रखने का अवसर मिला।
प्रेरणा जनसंचार एवं शोध संस्थान द्वारा छात्रों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। गौरतलब है कि कार्यशाला के पहले दिन मीडिया एवं व्यक्तित्व विकास में कार्यशालों का योगदान संपादकों के नाम पत्र लेखन प्रेस विज्ञप्ति लेखन मोबाइल जर्नलिज्म डिजिटल मीडिया सैद्धान्तिक एवं अभ्यास के विषयों पर डॉ अनिल निगम ब्रजेश श्रीवास्तव रघुवीर चौहान शुभ्रांशु नीरज ने अपनी बात रखी। वहीं दूसरे दिन कार्यशाला का प्रारम्भ प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी के बलिदान दिवस पर किया गया।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदानों पर चर्चा हुई इसके बाद वेबसाइट सोशल मीडिया के टूल्स का अभ्यास तथा त्रुटि और उसका निवारण सहित फेसबुक ट्वीटर व्हाट्सएप्प यूट्यूब टेलीग्राम का उपयोग व समाज पर प्रभाव विषयों पर क्रमश: वैभव श्रीवास्तव देव प्रकाश चौधरी श्याम किशोर चौधरी लवकुश विनीत पांडेय प्रकाश श्रीवास्तव जी ने अपनी बातें रखी।






