निशुल्क महिला सिलाई स्कूल का अर्धवार्षिक पाठ्यक्रम पूरा होने पर छात्राओं को बांटे प्रमाण पत्र

Eros Times: नोएडा |लायंस क्लब नोएडा द्वारा संचालित श्रीमती रामकुमारी देवी मेमोरियल निशुल्क महिला सिलाई स्कूल का अर्धवार्षिक पाठ्यक्रम पूरा होने पर आज दिनांक 7 फरवरी 2024 को प्रशिक्षण ले रही 7 छात्राओं को प्रमाण पत्र बांटे गए। यह सिलाई स्कूल लायंस क्लब नोएडा का स्थाई सेवा प्रोजेक्ट है जिसे वर्ष 2023/24 के लिए लायन विपिन बंसल सिंह द्वारा स्पॉन्सर किया गया है। सभी प्रशिक्षार्थियों ने अपने सिले गए वस्त्रों की एक प्रदर्शनी भी लगाई जिसमें उनके कुशल प्रशिक्षण की झलक स्पष्ट दिखाई देती है। लायंस क्लब अध्यक्ष लायन पूनम गुप्ता ने कहा कि यह सिलाई प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ओर एक सार्थक प्रयास है। लायंस क्लब नोएडा की यह कोशिश है कि इस सिलाई स्कूल को और अधिक संख्या में महिलाओं को प्रशिक्षण देने के लिए आमंत्रित किया जाए। क्लब की महासचिव श्रीमती अरुण बंसल सिंह ने इस प्रयास को लायंस क्लब नोएडा का अत्यंत सफल और सकारात्मक कदम बताते हुए अपील की कि अधिक से अधिक लोगों तक इसका प्रचार हो सके ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इस सेवा का लाभ मिल सके। सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की अध्यक्षा श्रीमती जयश्री श्रीवास्तव ने बताया की स्कूल की अध्यापिका श्रीमती शोभा सक्सेना द्वारा बहुत कुशल प्रशिक्षण छात्राओं को दिया जाता है ताकि वह अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें | और अपने घर परिवार के लोगों के कपड़े सिल सकें और आवश्यकता पड़ने पर पूर्णतया आत्मनिर्भर हो सकें। बैठक में श्रीमती पूनम गुप्ता, अरुण बंसल सिंह, जयश्री श्रीवास्तव, ला श्रीमती मधु सिंह, श्रीमती लीना चौहान,ला नीलम बिष्ट, श्रीमती शोभा सक्सेना,ला उमेश कुमार, ला आर एन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 37 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग