ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES: 25 जनवरी 2020 को प्रदेश सरकार में नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एंव गरीबी उन्मूलन राज्य मंत्री महेश चंद गुप्ता ने कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में अमृत फार्मेसी का लोकर्पण करते हुए, उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कही।
कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को प्रदेश सरकार की तरफ से लागू की गयी अमृत फार्मेसी की सुविधा मरीजों को आज से मिलने लगेगी।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि ’’मरीजों, शहरवासियों व ग्रामीणों को सस्ती दवाइयां लोगों को मुहैया करवाने के लिए अमृत फार्मेसी खोली गयी है, जिसमें खास बात यह है कि मार्केट से आधी कीमत पर अमृत फार्मेसी में लोगों को दवाइयां मिलेंगी।
यह मरीजों को 40 से 50 प्रतिशत तक सस्ती दवाइयां उपलब्ध होंगी और जेनरिक और ब्रैंडेड दवाएं भी सस्ती कीमत में उपलब्ध होंगी।’’
कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के डायरेक्टर बिग्रेडियर डा0 राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि ’’अमृत फार्मेसी सीधे दवा कंपनियों से दवाएं खरीदती है, इसलिए यहां दवाएं काफी सस्ती होती हैं।’’
इस मौके पर राज्य मंत्री महेश चंद गुप्ता के साथ जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर व राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के डायरेक्टर बिग्रेडियर डा0 राकेश कुमार गुप्ता ने संस्थान में वृक्षारोपण भी किया।
अंत में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 29वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित खेल कूद कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही है कि इसमें दिव्यांग खिलाडियों ने हिस्सा लिया।
यह प्रतियोगिता ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के स्थापना के अवसर पर चल रहे ग्रेटर नोएडा कार्निवाल के तहत हो रही है, जिसे असिस्ट इंडिया संस्था की तरफ से कराया जा रहा है।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि ’’ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाडियों को देश में नई पहचान मिलती है।’’
इस मौके पर ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेन्द्र भूषण, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपचंद व कृष्ण कुमार गुप्ता, जनरल मैनेजर समाकांत श्रीवास्तव व पी.के.कौशिक के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।






