नोएडा:EROS TIMES: सेक्टर 62 स्थित पार्क एसेंट होटल में पीएनआई अचीवर अवार्ड 2018 का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पी एन आई न्यूज एवं पीएनआई फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहर की जानी मानी हस्तियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि AAFT के चेयरमैन संदीप मारवाह ने दीप प्रज्वलित कर किया पीएनआई फाउंडेशन द्वारा आयोजित पीएनआई अचीवर अवार्ड 2018 के लिए शहर के समाजसेवी, कला जगत, स्वास्थ्य सेवाएं ,गायन एवं सांस्कृतिक एवं अन्य कई क्षेत्रों के लोगों को पीएनआई अचीवर अवार्ड से नवाजा गया पीएनआई के स्थापना दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम में शहर के लगभग दो दर्जन संस्थाओं ने अपना सहयोग देकर पीएनआई मीडिया ग्रुप का हौसला बढ़ाया।
जिससे कार्यक्रम की भव्यता देखते ही बन रही थी स्वास्थ्य जगत से सीएमओ डॉ अनुराग भार्गव ने कहा, कि इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होते रहना चाहिए, जिससे भिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता रहे।
मैं इस कार्यक्रम के आयोजकों को दिल से धन्यवाद देता हूं AAFT के चेयरमैन संदीप मारवाह ने कार्यक्रम की भव्यता देखकर इस तरह के कार्यक्रमों से शहर की प्रतिभाएं उभर आती हैं और उन्हें एक मंच पर लाने पर उन्होंने पीएनआई मीडिया ग्रुप को बधाई दी।
लिपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष सिंह ने कहा कि शहर की नामी हस्तियों को सम्मानित करने से हमारी आने वाली पीढ़ियों को प्रोत्साहन मिलता है कार्यक्रम में कल्पना कला केंद्र द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिससे बच्चों ने अपनी प्रतिभा से लोगों का मन मोह लिया।






