गाजियाबाद:EROS TIMES: मंगलवार,15-01-2019 को सेवा सदन में मना मकरसंक्रांति-पर्व, इस पर्व का शुभारम्भ प्रातः 9 बजे प्रवीण आर्य के ब्रह्मत्व में महायज्ञ के द्वारा हुया।
सेवा सदन के प्रधान के सी गोयल यज्ञ के ब्रह्मा रहे।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के प्रान्तीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने यज्ञ के बाद मकर संक्रांति के महत्व को भजनोंपदेश द्वारा बड़े ही सरल भाषा मे समझाया।
उन्होंने कहा कि आज रात भगवान भास्कर दक्षिणायन से उत्तरायण में जा रहे हैं।
कल प्रातः से ऊर्जामयी रश्मियाँ अपना प्रवास बढ़ाने वाली हैं, अतुल्य शक्ति स्त्रोत प्रकृति अंधेरी रातें छोटी कर दिन का उजाला बढ़ाने वाली है,धरती माता बोये हुए अनाज को पकाने वाली हैं, जब सब कुछ ही अच्छा होने वाला है तो क्यों न मनोभावों की निराशा को समाप्त कर सकारात्मकता और व्यवहार में नवीन ऊर्जा का संचार कर जीवन में मंगल बढ़ाया जाए और सही अर्थों में संक्रांति उत्सव मनाया जाए।
उन्होंने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा किआप के यश एवं कीर्ति में उत्तरोत्तर वृद्धि होती जाए,
आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हों ओर सभी को मकर सक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
आपने ईश्वर भक्ति के मधुर गीतों द्वारा भक्तिमय वातावरण बना दिया।
इस अवसर पर समिता सामन्त व कु.रचना आदि ने भी अपने मधुर भजनों से समाबांध दिया।
इस मोके पर नामदेव, तरसेम तरेहन, प्रितिचिन्ता, सीमा गोयल, नीतू सिंह, रजनी गुप्ता, के बी सिंह, विजय को सेवा सदन का प्रतीक चिन्ह सुंदर पटका देकर हार्दिक स्वागत किया।
शांतिपाठ के साथ खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से गजेंद्र सिंह, बी.एन गुप्ता, समय सिंह, रजनी गुप्ता, विजय पँवार, कविता शर्मा, अमित कुमार, नीरज गोयल, रवि गर्ग, राजकुमारी सिरोही, राणा, व अजय कुमार आदि अनेको लोग उपस्थित रहे।
मंच का कुशल संचालन चौ.मंगल सिंह ने किया व उन्होंने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।






