ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES: सूरजपुर के आर्य समाज मंदिर के का 56वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। 30 मार्च से यहा कार्यक्रम प्रारंभ यज्ञ सक यज्ञ के बृहमा स्वामी श्रद्वानन्द जी व वेदपाठ से0 33 गुरूकुल नोएडा के बृहमचारियों द्वारा किया गया है। जिसके पहले दिन जाने माने विद्वानों द्वारा प्रवचन व भजन का लोगो ने आनंद उठाया।
लगातार 56 साल से ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में आर्य मंदिर में यहा कार्यक्रम किया जाता हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष रतनलाल आर्य व मंत्री पं धमवीर आर्य ने बताया कि प्रत्येक दिन अथर्ववेद पारायण महायज्ञ वेदपाठी आचार्य जयेंद्र शास्त्री एवं बृहमचार्यी द्वारा प्रतिदिन 8 बजे से लेकर 10 बजे तक किया जाता हैं।
वहीं उपाध्यक्ष मूलचन्द शर्मा ने बताया इस बार कार्यक्रम को लेकर कई दिन पहले से ही तैयारी की गई है और प्रत्येक वर्ष की भांति इस कार्यक्रम की बडी तैयारी की गई है।
शर्मा ने कहा कि आर्य समाज मंदिर सूरजपुर में इस कार्यक्रम के माध्यम से हम लोगो को ये संदेश भी देते है कि वें सनातन धर्म के प्रति जागरूक हो और देश व समाजहित के कार्यो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराये।
मूलचन्द शर्मा ने बताया कि हमारी नई पीढी को भी अपनी संस्कृति और इतिहास के बारे में जानकारी होनी चाहिए इसलिए ऐसा आयोजन आर्य समाज मंदिर सूरजपुर के द्वारा किया जाता है। आगे भी इसी तरह का आयोजन होता रहेगा ताकि अपने धर्म और संस्कृति के प्रति लोग आगे आये।
कार्यक्रम में स्वामी धर्मश्वारानन्द सरस्वती , स्वामी श्रद्वानन्द, आचार्य कर्ण सिंह नोएडा, आचार्य जैयेन्द्र शास्त्री के श्रीमुख से लोगो ने प्रवचन व भजन का आनन्द उठाया।
इस मौके पर अध्यक्ष रतनलाल आर्य, मंत्री पं धर्मवीर आर्य, कोषाध्यक्ष शिवदत्त आर्य, उपाध्यक्ष मूलचन्द शर्मा, उपमंत्री अनिल आर्य, ओडिटर पं शिवकुमार आर्य बृहमपाल आर्य , रामजस आर्य, मनोहर लाल शर्मा, पं महेन्द्र कुमार आर्य, ओमप्रकाश मदान, दलीप आर्य, डा0 धनीराम देवधर, बिजेंन्द्र सिंह आर्य, जयदेव शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, भूदेव शर्मा, के आलावा भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।






