अभिनेता राजपाल यादव के साथ के. डब्ल्यू. सृष्टि सोसाईटी निवासियों ने मनाई होली

दिल्ली-एनसीआर: सिने जगत के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने राजनगर एक्सेंटेशन, गाजियाबाद स्थित के. डब्ल्यू. सृष्टि सोसाईटी में होली के शुभ अवसर पर मौजूद रहे, और यहां के निवासियों के साथ जमकर होली मनाई। इस अवसर पर मौजूद के. डब्ल्यू. ग्रुप के डायरेक्टर श्री पंकज कुमार जैन ने तहेदिल से राजपाल यादव का स्वागत किया, और फिर सोसाईटी के निवासियों के साथ मिलकर होली का त्योहार भी मनाया। राजनगर एक्सटेंसन की भव्यता देखते हुए, श्री राजपाल यादव ने होली के समारोह में शिरकत करते हुए कहा कि राजनगर एक्सटेंसन में एक फिल्म सिटी का निर्माण भी किया जाना चाहिए।

श्री पंकज कुमार जैन, डायरेक्टर, के डब्ल्यू ग्रुप ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि, “होली खुशी और रंगो का त्योहार है, और बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की हमारे बीच मौजूदगी ने हमारी खुशियों को aur बढ़ा दिया है और इस साल आयोजित होली का त्योहार यादगार रहेगा।” गौरतलब है कि अभिनेता राजपाल यादव ने होली के मौके पर के डब्ल्यू ग्रुप के इस फ्लैगशिप प्रोजेक्ट के प्रांगण में आयोजित होली के समारोह के दौरान अपने प्रशंसकों से खुलकर बातचीत भी की और उनके कई सवालों का जवाब दिया। जब उनसे पूछा गया कि आप राजनीति में कैसे आ गए तो इस पर उन्होंने बेबाकी से कहा कि राजनीति में अच्छे लोंगों को तो आना ही चाहिए, और मैंने अब राजनीति में अपना खूंटा गाड़ दिया है।

सोसाईटी के सभी निवासियों ने खुशियों के अलग-अलग रंगो के साथ होली का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। नाचते-गाते हुए और एक दूसरे को रंग लगाते हुए शाम को पारंपरिक शैली में आयोजित होली मिलन समारोह के आयोजन में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। के डब्ल्यू सृष्टि सोसाईटी के एक निवासी ने बताया कि इस साल आयोजित होली का त्योहार अविस्मरणीय है और इस बार हमने इतना आनंद मनाया कि इस समारोह की सुखद स्मृतियां हमारे जेहन में आने वाले कई वर्षों तक तरो-ताजा रहेंगीं।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग