कैबिनेट मंत्री ने हेरिटेज म्यूजियम के जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाने के लिए दिए आवश्यक निर्देश

मंत्री इमरान हुसैन ने बल्लीमारान के कुतुब रोड स्थित हेरिटेज म्यूजियम स्थल का निरीक्षण किया

कैबिनेट मंत्री ने हेरिटेज म्यूजियम के जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाने के लिए दिए आवश्यक निर्देश

राजधानी दिल्ली के विभिन्न ऐतिहासिक इमारतों को  संरक्षित करने की दिशा में काम कर रही है

हेरिटेज म्यूजियम दिल्ली के लोगों को उनकी समृद्ध विरासत को समझने में मदद करेगा

Eros Times: दिल्ली सरकार के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने कुतुब रोड स्थित हेरिटेज म्यूजियम जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए। मंत्री इमरान हुसैन ने कुतुब रोड स्थित हेरिटेज म्यूजियम स्थल पर निगम पार्षद मो.सादिक के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हेरिटेज म्यूजियम दिल्ली के लोगों को उनकी समृद्ध विरासत को समझने में मदद करेगा। यह म्यूजियम चित्रों और ध्वनियों का एक समृद्ध संग्रह होगा। जिससे पुरानी दिल्ली के ट्रेड और कम्युनिटी की पुरानी स्मृतियों को जीवित रखेगा ।

दिल्ली के बल्लीमारान में कुतुब रोड स्थित हेरिटेज म्यूजियम के निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि केजरीवाल सरकार राजधानी में विभिन्न  ऐतिहासिक इमारतों को संरक्षित करने की दिशा में तेज़ी से काम कर रही है। ऐतिहासिक इमारतों में खूबसूरत प्रतीकों में से एक कुतुब रोड स्थित शहर का हेरिटेज म्यूजियम है, जो अब सांस्कृतिक विरासत म्यूजियम में परिवर्तित होने जा रहा है। यह पुरानी  दिल्ली के 350 वर्षों के इतिहास की यादों को चित्रित करने का प्रयास करेगा।

इमरान हुसैन ने बताया कि दिल्ली में ऐतिहासिक इमारतें समय के साथ देश के विकास का प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने देश को बेहतर ढंग से समझने में मदद करने के लिए ऐतिहासिक इमारतों के जीर्णोद्धार को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि  हेरिटेज म्यूजियम के पुर्नोद्धार का मकसद दिल्ली की विरासत और संस्कृति को संरक्षित करने का है ।

इमरान हुसैन ने कहा कि हेरिटेज म्यूजियम दिल्ली के लोगों को उनकी समृद्ध विरासत को समझने में मदद करेगा। यह म्यूजियम चित्रों और ध्वनियों का एक समृद्ध संग्रह होगा। जिससे पुरानी दिल्ली के ट्रेड और कम्युनिटी की पुरानी स्मृतियों को जीवित रखेगा। यह हेरिटेज म्यूजियम शाहजहांनाबाद और इसकी परंपराओं के स्थानीय पहचान और गौरव को मजबूत करने में मदद करेगा और स्थानीय कम्युनिटी के भीतर संवाद का भी एक मंच प्रदान करेगा।हेरिटेज म्यूजियम में शाहजहांनाबाद की कलाकृतियों और दुर्लभ तस्वीरों के झरोखों को भी प्रदर्शित किया जायेगा ।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में विरासत स्थलों और ऐतिहासिक दरवाजे सहित सभी ऐतिहासिक संरचनाओं को रेड स्टोन पत्थर से उनकी मूल संरचना के साथ पुनर्जीवित किया जाना चाहिए। इन स्थानों के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इसका रेस्टोरेशन मूल सामग्री और निर्माण तकनीकों, संरचनात्मक रेट्रोफिटिंग तकनीक के अनुसार विरासत संरचनाओं का संरक्षण के अनुरूप किया जाना चाहिए ।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 41 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग