गाजीपुर नंदगज थाना क्षेत्र के वहादीपुर मोड़ के समीप गुरुवार को दोपहर में बाइक सवार एक शिक्षक युवक को चार युवकों ने हेलमेट से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक का इलाज नंदगज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है ।
Eros Times: जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फतेउल्लाहपुर नई बस्ती निवासी शिक्षक उमेश कुमार 30 वर्ष गुरुवार को अपने बाइक से दोपहर 12 बजे वीर एकलव्य स्कूल वहादीपुर से पढ़ाकर घर वापस जा रहा था। तभी वहादीपुर मोड़ के समीप दो बाइको सवार चार युवक आये और इनको रोककर इन्हीं के हेलमेट से मारना शुरु कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया है। आसपास से लोग जब तक मौके पर पहुँचते तब तक मारने वाले चारों युवक बाइक से भाग गए। मारने वाले उमेश का हेलमेट भी लेते गये है। लोगो ने घायल युवक को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगंज में भर्ती कराया । घायल शिक्षक उमेश ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। घायल उमेश मारने का कोई कारण नहीं बता रहा है। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि घायल द्वारा चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मारने पीटने की लिखित मिली तहरीर पर मुकदमा लिखकर छानबीन की जा रही है। यह कोचिंग भी पढ़ाते है।सम्भवतः कोचिंग में कोई विवाद हो। वैसे पुलिस दो लोगों को पूछताछ हेतु थाने उठा लाई है।






