कल्याण व बंधुत्व की कामना के साथ संपन्न हुई ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा

Eros Times: गुरुग्राम सर्वजातीय हिंदू महापंचायत के आह्वान पर, पूज्य संतों के मार्गदर्शन में, विश्व हिंदू परिषद के साथ आज संपूर्ण मेवात क्षेत्र के हिंदू समाज ने सामूहिक रूप से संगठित होकर न सिर्फ पांडव कालीन प्राचीन मंदिरों में जलाभिषेक किया अपितु, हर्षोल्लास पूर्वक अपनी यात्रा अधूरी जलाभिषेक यात्रा भी पूर्ण की। 

दोपहर 12 बजे नूंह के नल्हड़ महादेव मंदिर में सबसे पहले पूज्य संतों के मार्गदर्शन में महापंचायत के प्रमुख श्री अरुण जैलदार व विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आलोक कुमार ने भगवान भोले शंकर का आह्वान कर जलाभिषेक किया और संपूर्ण हिंदू समाज के मंगल की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हिंदू समाज विजयी है और विजयी ही रहेगा। हमने यह यात्रा विश्व शांति, विश्व कल्याण व विश्व बंधुत्व के लिए पूर्ण की है। हमें संतोष है कि इसके सामने बाधाएं खड़ी करने वाले सफल नहीं हुए। इस वर्ष जी 20 की बाध्यताएं थीं, अगले वर्ष हम इस यात्रा को व्यापक पैमाने पर पुन: करेंगे।

मेवात की 52 पाल के प्रधान श्री अरुण जैलदार ने सभी पूज्य संतों व आगंतुकों का अभिनंदन कर जलाभिषेक प्रारंभ किया और मेवात सहित संपूर्ण विश्व के हिंदुओं के मंगल की कामना की।
जलाभिषेक का मार्गदर्शन वरिष्ठ और पूज्य संतों ने किया जिनमें महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी धर्मदेव जी महाराज, पूज्य नारायण गिरी जी महाराज, पूज्य श्री नरेंद्र गिरी जी महाराज, पूज्य श्री जितेंद्रानंद जी महाराज और पूज्य श्री नवल किशोर दास जी महाराज के अतिरिक्त अनेक संत बृंद उपस्थित थे।

हरियाणा के अन्य 27 जिलों के 63 मंदिरों में जुटे हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोले का अभिषेक किया।

मेवात की यात्रा में सामिल अन्य प्रमुख लोगों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत संघ चालक श्री प्रताप जी, प्रांत प्रचारक श्री विजय जी व विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस पवन कुमार जी सहित मेवात क्षेत्र के अनेक पंचायतों के प्रधान व गणमान्य लोग उपस्थित थे। शांतिपूर्ण, सौहार्द और उल्लास के साथ निकाली गई यह यात्रा सायं 4:00 बजे क्षीरेश्वर महादेव मंदिर होते हुए सिंगार गांव के श्रृंगार मंदिर में पूर्ण हुई।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग