सीलिंग की मार पर आप और बीजेपी दोनों मौन है- अजय माकन

नई दिल्ली:EROS TIMES: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि दिल्ली छावनी में भाजपा और आम आदमी पार्टी की मिलीभगत से दिल्ली कैंट की जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जहां आम आदमी पार्टी की सरकार है वहीं केन्द्र व दिल्ली कैंट में बीजपी का बहुमत है। लगातार पड़ रही सीलिंग की मार पर आप और बीजेपी दोनों मौन हैं और तमाशा देख रहे हैं।

माकन ने कहा कि स्वच्छता अभियान के नाम पर जिस तरीके से लगातार दिल्ली छावनी की जनता से टैक्स वसूला जा रहा है वह महंगाई की इस मार के वक्त में जनता पर भारी बोझ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली छावनी परिषद के अधिकारियों से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है जिनके द्वारा बेहिसाब चालान काटे जा रहे हैं।

माकन ने कहा कि इन सबके उपर दिल्ली छावनी परिषद् के पांच गांव की जनता के नाम वोटर लिस्ट से हटाये गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के अधिकार को बचाने के लिए बीजेपी सरकार की और से रत्ती भर भी कोशिश नही की जा रही और न ही दिल्ली की आप सरकार दिल्ली छावनी की जनता की सुध ले रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने मिलकर दिल्ली छावनी की जनता का जीवन दुखद स्वप्न बना दिया है

इन तमाम मुद्दो को लेकर हमेशा जनता की आवाज उठाने वाली कांग्रेस पार्टी ने आज वीरवार 12 अप्रैल को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली छावनी परिषद पर जोरदार प्रदर्शन किया, जिसका आयोजन दिल्ली छावनी के पार्षद संदीप तंवर ने किया।

दिल्ली छावनी की जनता नोटिस और चालान से जूझ रही है जिसकी वजह बीजेपी और आम आदमी पार्टी की नकारा कार्यशैली है। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली छावनी की जनता को बेवजह परेशान और आतंकित करने वाली इन नीतियों को वापिस लेने की पुरजोर मांग करते हैं।

वहीं दिल्ली छावनी से कांग्रेस के पार्षद संदीप तंवर ने कहा की दिल्ली छावनी की जनता अपनी परेशानियां लेकर लगातार आ रही है लेकिन दिल्ली छावनी और केंद्र में बहुमत होने के बावजूद बीजेपी जनता को राहत दिलाना तो दूर नित नए नियम कायदों से जनता का जीवन दूभर कर रही है।

प्रदर्शनकारियों में प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के अलावा पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, छावनी से अनिल तंवर रतन लाल अनिल लाल अभिषेक सागवान परवीन अरोड़ा संदीप गांधी संजय चौधरी दीप सुशीला देवी अंकित जैन अरूण जैन अमित उजजैनवाल दीपक वालिया सीताराम तंवर सोयूज़ तंवर रवि सहित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 30 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग