EROS TIMES: गौतमबुद्धनगर पेरेंट्स वेल्फेयर सोसाइटी (जीपीडब्ल्यूएस) द्वारा आयोजित बुक्स एक्सचेंज फेयर 23 का प्रथम चरण फोनरवा एवं तमन्ना ज्वैलर्स के सहयोग से पूर्ण हुआ जिसमें दर्जनों अभिभावकों ने अपने बच्चों की पुस्तकों का आदान-प्रदान किया गया।
जीपीडब्ल्यूएस के संस्थापक मनोज कटारिया ने बताया कि स्कूलो की वार्षिक परीक्षा अभी चल रही हैं फिर भी दर्जनों अभिभावकों ने पुस्तक आदान-प्रदान में काफी उत्साह दिखाया। फोनरवा एवं तमन्ना ज्वेलर्स के सहयोग के बिना बुक्स एक्सचेंज फेयर 23 सम्भव नहीं था अतः जीपीडब्ल्यूएस पदाधिकारी इनका हार्दिक आभार प्रकट करती है ।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कपिल शर्मा व कोषाध्यक्ष गीता विद्यार्थी के साथ फोनरवा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा एवं महासचिव के के जैन, जोगेंद्र चौहान (तमन्ना ज्वैलर्स), विजय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र नंदा, मधु सिंह, जे एस बेदी, दिनेश तिवारी, सुशील यादव, वरुण, सारंगा, लोकनाथ, विंसी आदि मौजूद रहे हैं।






