पीएम मोदी के जन्मदिन पर हुआ रक्त, नेत्र, अंगदान शिविर आयोजित

नोएडा सेक्टर 56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर द्वारा मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन व भारत के चंद्रमा पर चन्द्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग की सफलता के उपलक्ष् पर रक्त/ नेत्र/ अंगदान शिविर आयोजित किया गया।

Eros Times: रक्त दान के लिए भारतीय सेना, एम्स, पीजीआईसीएच व ज़िला हॉस्पिटल, की टीमें रक्त लेने के लिए व नेत्र एवं अंग दान के लिए एम्स की टीम आईं। इस नेक काम के लिए रक्तदाताओं में बहुत उत्साह था।शिविर को 151 यूनिट बरसात की आशंका के बावजूद प्राप्त हुए। इसके अलावा  लगभग 40 रक्त दाताओं  को फिर आने के लिए कहा गया।  55 दाताओं ने अपने नेत्रों और अंगों को दान करने का संकल्प लिया।

एम्स, नई दिल्ली की टीमें आंखों और अंगों के दान पंजीकरण के लिए आई थी। 

समग्र गौतमबुद्धनगर जिले में, यह एकमात्र ऐसा शिविर है, जहां दाताओं ने नोएडा के एक ही शिविर में एक साथ रक्त/नेत्र/ अंग दान करते हैं। हमारे शिविर को स्वास्थ्य शिविर सह रक्त/ नेत्र/ अंग दान शिविर का नाम देना अनुचित नहीं होगा।दाताओं और स्वयंसेवकों को प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए, कई गणमान्य लोगों ने शिविर का दौरा किया।जिसमें प्रमुख डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा , सीएमओ, नोएडा, सुशील चौधरी ( अध्यक्ष, आई॰केअर अस्पताल),  अशोक श्रीवास्तव (नवरत्न फाउंडेशन), सुकान्तशुक्ला (धर्म पाल सत्यपाल ग्रुप ), महेश अग्रवाल , व अन्य लोग इस शिविर के साक्षी बनें।

सेक्टर 56 निवासी राहुल सभरवाल ने इस बार 30वीं बार रक्तदान किया, उनके पिता हरीश सभरवाल ने बताया कि राहुल बचपन से ही समाज सेवा में सक्रिय है और उसकी कोशिश रहती है कि जहां भी रक्त की जरूरत पड़े वह तुरंत ही वहां पहुंचने की कोशिश करता है, क्योंकि उसका मानना है रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता है। राहुल हमेशा रक्तदान के लिए तैयार रहता है।

आयोजक हृदयपूर्वक सभी दाताओं, प्रायोजकों, भारतीय सेना, एम्स, जिला अस्पताल, व पीजीआईसीएच, की टीमों का आभार व्यक्त करते हैं।आयोजक निष्ठा से सभी स्वयंसेवकों, नकद एवं वस्तुओं के स्वरूप में दान देनेवाले दाताओं का आभार व्यक्त करते हैं।आयोजकों में आर. एन. गुप्ता, ओ. पी. गोयल, ए. के. गुप्ता , जे. एम. सेठ, जी. के. बंसल, आर. के. भट्ट, इन्द्रपाल खाँडपुर, हरीश सभरवाल, संजीव बांधा, अंबेश भांबरी, के. डी. शर्मा , सुभाष निझावन, राजीव अजमानी, करण अनेजा, ललित सिंगल, अभिषेक जैन, सुशील रियू, अनिल कनोट्रा, अजय मंगल, विनोद ग्रोवर, तारा चंद शर्मा , डा॰ राजीव जैन, ( श्रीमती ) सुषम मन्धार, शैल माथुर व विद्या रावत, रितु सेठ, मंजु सिंह, पूजा भारद्वाज , सी के बहुगुणा,आदि ने दाताओं को इस नेक काम में योगदान करने के लिए प्रेरित किया।
 
  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 34 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग