EROS TIMES:सेक्टर 33 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा विशाल व्यापारी सम्मेलन एवं होली मिलन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल एवं वरिष्ठ अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा विमला बाथम, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पूर्व मंत्री एवम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री बृजेश शुक्ला, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र सिंघल, प्रदेश मंत्री अंकुर जैन एवं उद्योग व्यापार संगठन के उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, संजय बाली, कपिल शर्मा, राजीव गोयल अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर एस पी जैन द्वारा की गयी व संयोजन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की गोतम बुध नगर इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष संजय गोयल व नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष संजय गोयल द्वारा सेक्टर 9 के व्यापारियों की प्रमुख समस्या से मंत्री जी को अवगत कराया गया।






