भारतवर्ष फाउंडेशन ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन

Eros Times: नई दिल्ली भारतवर्ष फाउंडेशन ने रविवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में  ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड- समय की मांग’  पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया, कार्यक्रम में विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के नेताओं समेत सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार रखे । 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमारा संविधान हमे देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का निर्देश देता है लेकिन पूर्व में रही सरकारों ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं दिया है, भारत सरकार का लॉ कमीशन देशवासियों से अभी इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर उनकी राय मांग रहा है ।

प्रसिद्ध टीवी पैनलिस्ट डॉ एसके दत्ता ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड किसी के खिलाफ नहीं है बल्कि यह भारत की एकता और अखंडता को और भी मजबूत करेगा, किसी समुदाय के खिलाफ बता कर यूनिफॉर्म सिविल कोड के बारे में देश में कुछ लोग भ्रांतियां फैलाने का कार्य कर  रहे हैं ।

कांग्रेस नेता चंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ नहीं लेकिन कांग्रेस की मांग है कि इसका मसौदा पहले आम जन मानस के सामने रखा जाए वहीँ मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि मुस्लिम समाज का पढ़ा लिखा एवम जागरूक वर्ग यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ नहीं है और मुस्लिम समाज से सम्बंधित कुछ लोग समाज के एक बड़े वर्ग को बरगलाने का कार्य रहे हैं जो कि मुस्लिम समुदाय  के हित में नही है  । 

वहीं कार्यक्रम में शामिल अन्य वरिष्ठ और महानुभावों ने भी अपने अपने विचार रखते हुए यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की वकालत की।

वरिष्ठ पत्रकार प्रेम कुमार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार राजनैतिक हितों को साधने के लिए इस मुद्दे का हवा दे रही है, भारत विभिन्न समुदाय और संस्कृतियों का देश है ऐसे में भारत जैसे देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को कैसे लागू किया जाएगा इस पर बहुत गहनता से मंथन करने की आवश्यकता है । 
देश के जाने माने मानवाधिकार पक्षकार राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि भारत का संविधान समानता की बात करता है और यूनिफार्म सिविल कोड उसी दिशा में एक कदम है , इसे किसी धर्म या संप्रदाय के विरुद्ध नहीं देखा जाना चाहिये ।

सुप्रीमकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवम क़ानून के जानकार सम्भ्रांत कृष्ण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को जल्द से जल्द इस कानून का मसौदा तैयार कर देशवासियों के बीच में रखना  चाहिए ताकि देश भर में छिड़ी अनर्गल बहसों पर लगाम लग सके और सच से आम जन मानस  भी अवगत हो सके ।

भारतवर्ष फाउंडेशन के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार एवम राजनैतिक विश्लेक राहुल तालान ने कहा कि इस कार्यक्रम में आए विचारों की एक रिपोर्ट तैयार कर  भारत सरकार के लॉ कमीशन को भेजी जाएगी ।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, भाजपा नेता एवम पूर्व डीआईजी राजस्व  सच्चिदानंद राय, प्रसिद्ध टीवी पैनलिस्ट डॉ एसके दत्ता,प्रसिद्ध टीवी पैनलिस्ट प्रेम कुमार, कांग्रेस नेता चंद्रमोहन शर्मा, व्यवसाई सत्यदेव चौधरी, मुफ्ती शमून कासमी, वरिष्ठ पत्रकार विनोद शुक्ला, कुमार श्रीकांत, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सम्भ्रांत कृष्ण सिंह, सुहेलदेव भारतीय समजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दयाराम भार्गव, देश के जाने माने मानव अधिकार पक्षकार राजीव कुमार शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार रंजन कुमार, भाजपा नेता दीप्ति शर्मा जोशी   उपस्थित रहे ।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 41 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग