Eros Times: नोएडा स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा चलाए जा रहे स्वावलंबी भारत अभियान के जिला रोजगार सृजन केंद्र गौतम बुध नगर नोएडा शिल्प हाट पर एक मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें समाज के अभावग्रस्त क्षेत्रों से आई हुई 16 से 30 वर्ष की आयु वर्ग की 80 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में रेशम पांडे प्रथम रही विजेता प्रतियोगियों को ₹1100, ₹800 और ₹600 नगद धनराशि कथा ट्रॉफी प्रमाण पत्र एवं रोजगार की पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी का वादा देकर पुरस्कृत किया सभी सहयोगियों को भी सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ उमा शर्मा मुख्य अतिथि डॉक्टर उमा शर्मा चेयरपर्सन कैलाश हॉस्पिटल धर्मपत्नी श्री डॉक्टर महेश शर्मा रही वही विशेष अतिथि में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सेक्टर 51 की प्राचार्या हेमलता रही व नेचुरोपैथी की प्रसिद्ध डॉक्टर व समाज सेविका सपना पाराशर थी वही अभियान की टीम की ओर से अभियान के संरक्षक जे के चुग जिला समन्वयक मयंक हिंदू महिला समन्वयक पूनम वर्मा लघु उद्योग भारती के प्रांत कोषाध्यक्ष रमन चावला एवं कार्यक्रम संयोजिका अर्चना त्यागी, मनोज शर्मा व मनोज पारीक के. पी. सिंह गिरीश कोटनाला व मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट एवम् समाज के अन्य क्षेत्रों से गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।






