EROS TIMES: गाजीपुर बिरनो बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर संगोष्ठी का कार्यक्रम ग्राम पंचायत भङसर स्थित पंचायत भवन पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के विषयों पर संगोष्ठी में भाग लिया। वहां मौजूद सभी लोगों के समक्ष राष्ट्रपति के अभिभाषण को सबके बीच रखा।
सपना सिंह ने कहा, “अमृत काल का यह 25 साल का कालखंड स्वतंत्रा की स्वर्णिम शताब्दी का विकसित भारत के निर्माण का कालखंड है, यह 25 साल हम सबके लिए और देश के प्रत्येक नागरिक के लिए कर्तव्यों की पराकाष्ठा करके दिखाने की हैं। हमें ऐसा भारत बनाना है, जो आत्मनिर्भर हो, जो अपने दायित्व को पूरा करने के लिए समर्थ हो। ऐसा भारत जिसकी विविधता और अधिक उज्जवल हो। जिसकी एकता और अधिक अटल हो।

अध्यक्षा ने कहा कि आज भारत सरकार के लगभग 9 साल में भारत के लोगों ने अनेकों प्रकार के सकारात्मक परिवर्तन पहली बार देखें, सबसे बड़ा परिवर्तन यह हुआ है कि सभी भारतीयों का आत्मविश्वास शीघ्र पर है। दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदल गया है। जिस आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर कि सभी कामना करते थे। वह इन सालों में देश में बनना शुरू हुआ है। भारत में ऐसा डिजिटल नेटवर्क तैयार हुआ है। जिससे विकसित देश की प्रेरणा ले रहे हैं। बड़े-बड़े घोटालों, सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार की जन समस्याओं से देश मुक्ति चाहता था और वह मुक्ति अब देश को मिल रही है। अध्यक्षा ने कहा कि मेड इन इंडिया अभियान और आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता का लाभ देश को मिलना शुरू हो रहा है। जिससे भारत में मैन्युफैक्चरिंग की कैपेसिटी ही बढ़ रही है। दुनिया भर में भी मैन्यूफ़ैक्चरिंग कंपनियां भारत आ रही है। लोकतंत्र के केंद्र संसद में हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम मुश्किल लगने वाले लक्ष्य तय करें और उन्हें हासिल करके दिखाएं।
इस गोष्ठी मे ग्राम वासियों ने अध्यक्ष के समक्ष अपनी समस्याओं को भी रखा जिसमे मुख्य रूप से मनरेगा मजदूरों का भुगतान शौचालय आवास, शामिल रहीं वही ग्रामीणों ने प्रमुख रूप से राशन वितरण प्रणाली मे कोटेदार द्वारा 3 से 5 किलो राशन कटौती की भी शिकायत की जिसपर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए सभी को शांत कराते हुए संबंधित अधिकारी से बात कर अतिशीघ्र कार्यवाई करने का निर्देश भी दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता ग्राम पंचायत मे दो मार्गो पर ध्यान आकर्षित कराया जिस पर अध्यक्ष ने हामी भरते हुए बहुत जल्द कार्य कराने का वादा किया इस कार्यक्रम मे भाजपा नेता अवधेश राजभर, मन्नू राजभर, आकाश राजभर रामलाल सिंह, धनंजय प्रजापति प्रमोद सिंह गुड्डू गुप्ता गुड्डू राजभर शुभाष राजभर कार्तिक राम नागेंद्र कुशवाहा श्यामसुंदर भारद्वाज उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता ने आये हुए सभी सम्मानितजनो का आभार प्रकट किया।






