EROS TIMES: नोएडा गिव इंडिया हेल्प फाउंडेशन ने श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में होशियारपुर सुपरटेक के सामने विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें हजारों लोगों को भोजन प्रसाद वितरित किया गया।
गिव इंडिया हेल्प फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार सामाजिक व धार्मिक आयोजन हमारी संस्था शहर में कर रही है और आगे भी हमारी बड़ी तैयारी है जिसमें हम शिक्षा चिकित्सा रोजगार के क्षेत्र में लोगों की सेवा करेंगे।
गिव इंडिया हेल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष सोमेश भारद्वाज ने बताया कि हमारा प्रयास है कि शहर में जरूरतमंद लोगों की बढ़-चढ़कर मदद की जाए। इसी कड़ी में हम परस्पर काम कर रहे हैं।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष दिनेश गिरी जगदीश गुप्ता गौरी शंकर शर्मा लक्ष्मी संदीप चौहान विवेक शर्मा करतार सिंह मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार व बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।






