Eros Times: नोएडा भाकियू भानु के नोएडा महानगर कार्यालय सेक्टर 141 पर ध्वजारोहण किया गया व राष्ट्रीय गान गाया गया और नोएडा के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता का घोष व अमर शहीदों के नाम नारे लगा कर उन्हें याद कर तिरंगा यात्रा निकली गई।सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

इस मौक़े पर राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बेगराज गुर्जर ने कहा आज से 76 वर्ष पहले हमारे लाखों शहीदों की क़ुर्बानियों से आज ही के दिन 1947 में देश आज़ाद हुआ था। हम आज 77वा स्वतंत्रता दिवस माना रहे हैं। अब देश में सौहार्द,सद्भ्भाव व देश की एकता और अखंडता के लिए हमारी सभी की ज़िम्मेदारी है। हम सभी शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, उद्योग ,ज्ञान विज्ञान के द्वारा देश को मज़बूत करेंगे।मुख्य रूप से विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लाटसाहब लोहिया एडवोकेट, प्रदेश सचिव प्रेम सिंह भाटी, परिवहन प्रकोठ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जगबीर नागर, मेरठ मण्डल उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, ज़िला महासचिव व मीडिया प्रभारी सुभाष भाटी, गजराज नंबरदार, ऋषि अवाना, पवन खारी, आनंद भाटी, हरिश्चंद चपराना, नीरज भाटी, सोनू कश्यप, सिंघराज भाटी, रोहित अवाना, पुष्पेंद्र, चन्द्रपाल, जयसिंह, कुणाल, अभिषेक लोहिया आदि मौजूद रहे।






