शाहिद और श्रद्धा ने दिल्ली में किया ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ का प्रमोशन

दिल्ली:EROS TIMES:  शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर एवं यामी गौतम की मुख्य भूमिकाओं से सजी फिल्म ’बत्ती गुल मीटर चालू’ रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन बेटे के जन्म के बाद से घर की जिम्मेदारियों में शाहिद इस कदर उलझ गए थे कि वह इस फिल्म के प्रमोशन के लिए भी वक्त नहीं निकाल पा रहे थे। लेकिन, फिल्म की रिलीज डेट चूंकि सिर पर आ गई है, ऐसे में उन्हें फिल्म प्रमोट करने के लिए आगे आना ही पड़ा।
इसी सिलसिले में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ शाहिद कपूर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे और यहां के पंचतारा होटल ली-मेरिडियन में मीडिया के बीच अपनी फिल्म का प्रमोशन किया।

इस मौके पर दोनों ही कलाकार अपनी फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित और आत्मविश्वास से भरे नजर आए। इसकी वजह यह भी है कि ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ ग्रामीण भारत में बिजली चोरी की कहानी पर बेस्ड फिल्म है।
मीडिया के साथ मुखातिब होते हुए दोनों कलाकारों ने बताया कि ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ श्री नारायण सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म है, जिसे भूषण कुमार, निशांत पिट्टी और कृष्ण कुमार ने मिलकर बनाया है।
फिल्म में शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर, दिव्येंद्र शर्मा और यामी गौतम प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

टी-सीरीज फिल्म्स और कृति पिक्चर्स के बैनर के तहत विशेष रूप से प्रदर्शित यह फिल्म 21 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 30 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग