EROS TIMES:नई दिल्ली बजरंग दल द्वारा पिछला सप्ताह सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। पूरी दिल्ली में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया।
प्रांत मंत्री सुरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश विनायक जी, प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना जी सहित बजरंग दल प्रांत सह संयोजक जगजीत सिंह गोल्डी एवं मिलन प्रमुख शिवम सहित प्रांत से लेकर प्रखंड तक के कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया।

उन्होंने बताया इस सेवा सप्ताह में सरदार पटेल, बाबा साहब अम्बेडकरभगत सिंह एवं चंद्रशेखर आजाद जैसे महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की गई। इसके साथ ही अनेक शमशान घाटों एवं मंदिरों की भी सफाई का कार्य भी किया गया।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सेवा के कार्य करने का पुनः उदाहरण प्रस्तुत किया। बजरंग दल द्वारा ऐसे ही अनेक सेवा कार्य समय समय पर किए जाते रहते हैं। बजरंग दल सदैव सेवा सुरक्षा और संस्कार में लगा रहता है। जाति पंथ अनेक हिंदू हम सब एक की भावना के साथ बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता ऐसे ही आगे भी कार्य करते रहेंगे
उन्होंने कहा कि आगामी 22 मार्च हिंदू नववर्ष से 6 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव तक पूरी दिल्ली में 1000 से ज्यादा स्थानों पर हिंदू नववर्ष एवं रामोत्सव के कार्यक्रम भी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जायेंगे जिनमे कहीं बाइक रैली कहीं शोभा यात्रा कहीं गोष्ठी कहीं भजन संध्या तो कहीं समरसता दौड़ कहीं मैराथन आदि रहेंगे।






