EROS TIMES: सैक्टर 56 के सभी पार्कों में लगे हुए झूलों की स्थिति अत्यंत ही दयनीय बनी हुई है, कुछ ही समय पूर्व लगाए गए ये झूले बहुत ही निम्न गुणवत्ता वाले हैं जो की टूटे पड़े हैं, सैक्टर के आंतरिक पार्क एवं ग्रीन बेल्ट के गेट ग्रिल भी जंग लगे हैं और अधिकतर टूटे पड़े हैं।
इन्ही पार्कों एवं ग्रीन बेल्ट में प्राधिकरण द्वारा बनाई गई “गजीबो हट” रख रखाव के अभाव में गंदगी का ढेर बनी हैं, उनमें लगी हुई बेंच भी टूटी पड़ी हैं।

पार्कों में कहीं भी घास नहीं है, पार्कों में पानी देने की व्यवस्था का कुछ अता पता नहीं है, अब जैसे की ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ होने वाली है, पार्कों में जरा सी हवा चलने पर धूल उड़नी शुरू हो जाती है, खास कर एफ ब्लॉक पार्क उड़ती हुई धूल घरों घुस जाती है, पार्कों में STP पानी की कोई व्यवस्था नहीं है जिससे प्रदूषण की भी समस्या बनी हुई है






