EROS TIMES: बी.एस. फाउंडेशन और मानव सेवा संस्थान के सौजन्य से होली मिलन उत्सव सेक्टर 27 क्लब में बहुत धूमधाम से मनाया गया। यह उत्सव विशेषकर महिलाओं और सीनियर सिटीजन को समर्पित था जिसमें महिलाओं ने फिल्मी धुन पर होली के गीत गाए तथा खूब ठुमके लगाए बी.एस फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉक्टर बबिता शर्मा जो कि खुद एक प्रख्यात गायिका हैं। उन्होंने लगभग आधे घंटे तक विशेषकर होली गीतों की प्रेजेंटेशन दी जिसमें सभी महिलाएं झूम झूम कर नाची फूलों के साथ तथा सूखे रंगों के साथ 8 मार्च को आने वाली होली महिलाओं ने आज ही अपने गीतों और मस्ती में मनाई विमला बाथम अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, डॉक्टर नरेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे। होली तथा होली के पकवानों का अनूठा संगम रहा होली उत्सव।






