बी.एस फाउंडेशन एवं मानव सेवा समिति नें मनाया होली मिलन समारोह

नोएडा। बी.एस फाउंडेशन एवं मानव सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज शाम अग्रवाल मित्र मंडल में होली मिलन का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री , भाजपा पंकज सिंह और नोएडा विधायक विमला बॉथम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुवात सभी अतिथि और आयोजकों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ टीवी कलाकार मशहूर गायिका बबिता शर्मा के गाए स्वागत गीत से हुई।

 इसके पश्चात ग्रुप के बच्चों द्वारा सुन्दर गायन और नृत्य पेश किए गए। विशेष रूप से कार्यक्रम की संयोजिका बबिता शर्मा द्वारा गाए होली और फ़िल्मी गीत तथा मथुरा से आए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रवक्ता खगुल भारद्वाज ने होली के लोकगीत गाकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के संयोजक यूके भारद्वाज ने पदम् भूषण गोपाल दास नीरज के मशहूर गीत को उन्हीं तर्ज पर “हाय ये कैसा मौसम आया पंछी गाना भूल गए, बुलबुल भूली गज़ल पपीहे प्रेम तराना भूल गए” सुनाकर और रोटी फिल्म के प्रसिद्ध गीत “यार हमारी बात सुनो ऐसा एक इंसान चुनो जिसने पाप न किया हो जो पापी न हो” गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

मुख्य अतिथि पंकज सिंह ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की आयोजक समितियों और आयोजकों की प्रसंशा करते हुए कहा कि लोगों में भाईचारा बढ़ाने व बनाए रखने तथा स्थायी ख़ुशी के लिए ऐसे आयोजनों का बहुत बड़ा महत्व होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि आयोजक इस लिए भी बधाई के पात्र हैं क्योंकि निस्वार्थ भाव से सामाजिक समारोहों का आयोजन करना आसान काम नही होता इसमें बहुत लगन और सामर्थ्य की आवश्यकता होती है जो कम ही लोगों में होती है।

विधायक विमला बॉथम ने भी आयोजकों को बधाई दी और सभी को होली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर आयोजक मंडल और शहर के सुखपाल चौहान, एमके अग्रवाल, नितिन भसीन, अनु शर्मा, शारदा चतुर्वेदी, रविंद्र सिंह,एमएल शर्मा, शिवकुमार शर्मा, अनिल शर्मा, पदमा दीक्षित, डा० नरेश शर्मा, सुनीता शर्मा, अतुल गौड़, आरएल लवानिया, विक्रांत शर्मा, अमन भारद्वाज, जितेंद्र शर्मा,पीएस जैन, भूलेराम शर्मा, एनडी शर्मा, आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिन्होंने गुलाब की पंखड़ियों के साथ होली खेली। कार्यक्रम के सूत्रधार श्री करुणेश शर्मा तथा अंजना भागी ने बहुत कुशलता से मंच सञ्चालन किया यूके भारद्वाज (अध्यक्ष, मानव सेवा समिति) बबिता शर्मा (बीएस फाउंडेशन) ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग