दुनियां के 155 देशों के जल से होगा अयोध्या राम मंदिर का जलाभिषेक

EROS TIMES: अयोध्या दुनियां के 155 देशों व 7 महाद्वीपों की नदियों व समुद्रों का जल प्रवासी भारतीयों ने ‘‘अयोध्या राम मंदिर जलाभिषेक‘‘ हेतु भारत भेजा है। इसकी घोषणा डॉ. विजय जौली, पूर्व दिल्ली विधायक व अध्यक्ष दिल्ली स्ट्डी ग्रुप ने माननीय चंपत राय जी महामंत्री श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की गरिमामयि उपस्थिति में कारसेवकपुरम अयोध्या में आयोजित प्रेस वार्तालाप में की।

इसके साथ ही डॉ. जौली ने बताया कि प्रत्येक देश के पवित्र जल को तांबे के लोटों में भर कर पैक व सील किया गया है। इन लोटों पर प्रत्येक देश के नाम व झण्डे का स्टीकर चिपका, लोटों को भगवे रिब्बन से सजाया गया है।

इस हेतु विशेष आशीर्वचन कार्यक्रम स्थानः राम कथा सत्संग भवन, छोटी छावनी, परिक्रमा मार्गअयोध्या में रविवार, 23 अप्रैल 2023 को प्रातः 10.00 बजे आयोजित किया जा रहा है। इसके उपरांत 155 देशों के जल को अयोध्या राम मंदिर में जलाभिषेकम हेतु अर्पित किया जायेगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते प्राप्त स्वीकृति में भारत के रक्षा मंत्री आदरणीय राजनाथ सिंह व योग ऋषि स्वामी रामदेव रहेंगे। उनके संग चंपत राय  (महामंत्री श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र) दिनेश चंद्रा जी (संरक्षक विश्व हिंदू परिषद्), संघ प्रचारक राम लाल व  इंद्रेश कुमार  जैन आचार्य लोकेश  महामण्डलेश्वर स्वामी यतेंद्रानंद गिरि महाराज श्रीमती किरण चोपड़ा (प्रबंधक पंजाब केसरी), जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह (पूर्व सेनाध्यक्ष) महंत कमल नारायण दास जी, सांसद सर्वश्री मनोज तिवारी, प्रवेश वर्मा, लल्लू सिंह, रमेश बिधुड़ी, जे.टी. नामग्याल संग दिल्ली नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधुड़ी, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, सरदार मंजिंदर सिंह सिरसा (पूर्व अध्यक्ष दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी) एवं गोपाल शरण गर्ग जी (अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर विश्व के 20 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीय नेताओं सहित अनेक देशों के राजनयिक भी उपस्थित रहेंगे।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग