Eros Times: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार थाना बिसरख क्षेत्र अंतर्गत सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय सेन्ट्रल नोएडा व थाना प्रभारी बिसरख द्वारा समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसाइटी क्लब हाउस में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से अवगत कराते हुये जागरूकता अभियान चलाया गया।

मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत दिनांक 18.06.2023 को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार थाना बिसरख क्षेत्रान्तर्गत सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय सेन्ट्रल नोएडा व थाना प्रभारी बिसरख द्वारा समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसाइटी क्लब हाउस में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से अवगत कराते हुये जागरूकता अभियान चलाया गया। उक्त कार्यक्रम में करीब 100 महिलाऐं उपस्थित रही। जिसमें महिलाओं को उनके अधिकार, अपनी शिकायत दर्ज कराने के तरीक़े, पुलिस हेल्प लाइन नंबर, पिंक बूथ, साइबर क्राइम, मिशन शक्ति रूम महिला पुलिस द्वारा चेकिंग, बच्चों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक, अपराधों पर लगाए गए अंकुश तथा संविधान में दिए गए उनके अधिकारों से अवगत कराते हुये जागरूक किया गया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान एसीपी रमेश चंद्र पाण्डे सेंट्रल नोएडा द्वितीय,प्रभारी निरीक्षक बिसरख अनिल सिंह राजपूत,चौकी प्रभारी निराला स्टेट एवं महिला सुरक्षा अधिकारी एवं कार्यकम संचालक श्रीमान बिजॉय त्रिपाठी (एक्स इण्डियन आर्मी) की उपस्थिति में आयोजित किया गया।






