Eros Times: गाजीपुर रामलीला कमेटी महारूद्र काली रामलीला समिति नसरुद्दीनपुर मरदह द्वारा व भड़सर विरनो गाजीपुर में 9 दिन रामलीला का आयोजन हुआ,जिसमें अतिथि के रूप में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित हुए,जिसमें हनुमान और सीता मिलन व लंका दहन का मंचन हुआ,जिसमें हनुमान जी द्वारा अशोक वाटिका में लगे कंदमूल फल देख करके माता सीता जी सेअपने भूख लगने की इच्छा प्रकट करते हैं, कंदमूल फल खाने की इजाजत मिलते ही अशोक वाटिका में कंदमूल फल खाने लगते हैं जिसमें असुरों का ध्यान हनुमान जी पर पड़ता है और उन्हें पकड़ करके जब रावण के समक्ष पेश किया जाता है,और जब रावण जानता है की हनुमान राम के दूत हैं,तो उनको बंधक बनाने हेतु अपने सेनापतियों को निर्देशित करता है

कपि के ममता पूंछ पर सबहि कहउ समुझाइ,
तेल बोरि पट बांधि पुनि पावक देहु लगाइ ।।
आदेश सुनते ही उसके सैनिकों द्वारा हनुमान जी की पूंछ में घी तेल कपड़ा मे डुबोकर पुंछ मे आग लगा दी जाती है, हनुमान जी द्वारा उलट पलट करके लंका के कई महलों में आग लगा दी जाती है,
।। जिसमें एक दोहा है ।।
कपि के ममता पूंछ पर सबहि कहउंसमुझाइ।।
तेल बोरि पट बांधि पुनि पावक देहु लगाइ ।।
”ताकर दूत अनंल जेहिं सिरजा,जरा न तेहिं कारन गिरजा,,
उलटि पलटि लंका सब जारी,कुदि परा पुनि सिंधु मंझारी ।। दुर्गेश कुमार श्रीवास्तावरण दोनों रामलीला समिति प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वस्थ किया समिति यह सामाजिक कार्य में जहां भी आवश्यकता पड़ती है हम आपके बीच उपस्थित रहेंगे ।
कार्यक्रम में उनके साथ बृजेश श्रीवास्तव बबलू कनौजिया, पप्पू सिंह, मनोज यादव ,रामाशंकर यादव, प्रदीप श्रीवास्तव,उपस्थित रहे।






