अरविन्द केजरीवाल 8 जून को गुरु गोविन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के शानदार ईस्ट कैंपस का उद्घाटन

केजरीवाल सरकार की पूर्वी दिल्ली को सौगात-मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल 8 जून को सूरजमल विहार में करेंगे गुरु गोविन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के शानदार ईस्ट कैंपस का उद्घाटन

अरविन्द केजरीवाल का मानना है कि शिक्षा से ही देश की तरक्की होगी, इसलिए सरकार में आते ही उन्होंने दिल्ली के सबसे पिछड़े इलाकों में शामिल ट्रांस-यमुना(यमुनापार) को एजुकेशन का हब बना दिया 

रविन्द केजरीवाल ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पूर्वी दिल्ली में डीटीयू,एनएसयूटी के ईस्ट कैंपस की शुरुआत की,और अब गुरु गोविन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के ईस्ट कैंपस की शुरुआत करने जा रहे है

आईपी यूनिवर्सिटी का ईस्ट कैंपस दिल्ली शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया जी के विज़न का परिणाम, उनके मार्गदर्शन से सपने से हकीकत में बदला ये शानदार कैंपस

388 करोड़ रूपये की लागत से 19 एकड़ में बने आईपी यूनिवर्सिटी के शानदार ईस्ट कैंपस में 2400 छात्रों को मिल सकेगी वर्ल्ड क्लास शिक्षा

Eros Times: कैंपस में 21वीं सदी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कोर्सेज को किया गया डिजाईन रोबोटिक्सऑटोमेशन डिजाईन एंड इनोवेशन जैसे अत्याधुनिक कोर्सेज के साथ छात्रों को रोजगार के लिए किया जायेगा तैयार कैंपस में छात्रों के लिए वर्ल्ड-क्लास ऑडिटोरियम अत्याधुनिक लैब स्पोर्ट्स हॉल सेंट्रल लाइब्रेरी हॉस्टल व रेजिडेंशियल ब्लॉक जैसी सुविधाएँ मौजूद5 स्टार रेटिंग के मानकों के साथ हुआ हाईटेक परिसर का निर्माण नेट जीरो एनर्जी कंसम्पशन के साथ कैंपस बिजली की जरूरतों को खुद करेगा पूरा पूर्वी दिल्ली को केजरीवाल सरकार की एक और सौगात मिलने जा रही है| मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल 8 जून को सूरजमल विहार स्थित गुरु गोविन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के पूर्वी कैंपस का उद्घाटन कर इसे देश को समर्पित करेंगे| मंगलवार को उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से ये जानकारी साझा की| उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का मानना है कि शिक्षा से ही देश की तरक्की होगी इसलिए सरकार में आते ही उन्होंने दिल्ली के सबसे पिछड़े इलाकों में शामिल ट्रांस-यमुना(यमुनापार) को एजुकेशन का हब बना दिया|

अरविन्द केजरीवाल ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पूर्वी दिल्ली में डीटीयू,एनएसयूटी के ईस्ट कैंपस की शुरुआत कीऔर अब गुरु गोविन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के ईस्ट कैंपस की शुरुआत करने जा रहे है| उन्होंने कहा कि आईपी यूनिवर्सिटी का ईस्ट कैंपस दिल्ली शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया के विज़न का भी परिणाम है| उनके मार्गदर्शन से ये शानदार कैंपस सपने से हकीकत में बदल गया| उन्होंने कहा कि 388 करोड़ रूपये की लागत से 19 एकड़ में बने आईपी यूनिवर्सिटी के शानदार ईस्ट कैंपस में 2400 छात्रों को वर्ल्ड क्लास शिक्षा मिल सकेगी| कैंपस में 21वीं सदी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कोर्सेज को डिजाईन किया गया है| जहाँ  रोबोटिक्स ऑटोमेशन डिजाईन एंड इनोवेशन जैसे अत्याधुनिक कोर्सेज के साथ छात्रों को रोजगार के लिए तैयार किया जायेगा|  

उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का सपना है कि दिल्ली के हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा का अवसर मिले| इसलिए सरकार में आते ही मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शिक्षा को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता बनाई| मुख्यमंत्री का विज़न है कि शिक्षा से ही देश की तरक्की होगी| वो अक्सर ये बात कहते है कि जिन देशों को हम विकसित मानते है वो शिक्षा के आधार पर ही विकसित हुए है| अगर हम अपने बच्चों को अच्छे से अच्छी शिक्षा देंगे तो हम अपने देश और समाज की सभी समस्याओं को हल कर सकेंगे| 

उन्होंने दिल्ली में ट्रांस-यमुना (यमुना पार) को हमेशा सबसे पिछड़े इलाकों में माना गया है| लेकिन शिक्षा को लेकर अपनी प्राथमिकता के साथ केजरीवाल सरकार ने इसे एजुकेशन का हब बनाने का काम किया है| अरविन्द केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद पूर्वी दिल्ली में दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के ईस्ट कैंपस की शुरुआत हुई, एनएसयूटी के ईस्ट कैंपस की शुरुआत हुई, और अब मुझे इस बात की घोषणा करते हुए बड़ी ख़ुशी हो रही है कि गुरु गोविन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के ईस्ट कैंपस की पूर्वी दिल्ली में शुरुआत होने जा रही है| और 8 जून को मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी इसका उद्घाटन करेंगे|  

उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि आईपी यूनिवर्सिटी का ये कैंपस न केवल मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल बल्कि मनीष सिसोदिया का भी सपना रहा है क्योंकि वो खुद इस क्षेत्र से आते है| और वहां बच्चों को अच्छी शिक्षा देना युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करना मनीष सिसोदिया का सपना रहा है| उन्होंने इस कैंपस के निर्माण की  ड्राइंग स्टेज से कंस्ट्रक्शन स्टेज तक मोनिटरिंग की| 

कैंपस की खासियत को साझा करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि 19 एकड़ में फैला ये कैंपस 388 करोड़ रूपये की लागत से बनाया गया है| और यहाँ 2400 से ज्यादा बच्चों को शानदार शिक्षा मिल सकेगी| इस कैंपस में 9 मंजिला अकेडमिक ब्लॉक है| साथ ही 7 मंजिला एक मुख्य अकेडमिक ब्लॉक है जहाँ सेंट्रल लाइब्रेरी इन्क्यूबेशन सेंटर लेक्चर थिएटर क्लासरूम शानदार  ऑडिटोरियम इंडोर स्पोर्ट्स हॉल और दूरदराज से आने वाले बच्चों के लिए रेजिडेंशियल काम्प्लेक्स मौजूद है| 

उन्होंने साझा किया कि आईपी यूनिवर्सिटी का ईस्ट कैंपस 100% ग्रीन कैंपस है| इसके डिजाईन के कारण ये नेट जीरो एनर्जी कंसम्पशन है| इसके मुख्य अकादमिक ब्लाक के पूरे छत के डिजाईन में सोलर पैनल लगाए गए है| कैंपस के आधुनिक डिजाईन के कारण यहाँ बिजली की खपत कम होगी साथ ही कैंपस अपने लिए खुद बिजली उत्पादित करेगा| इस एको-फ्रेंडली कैंपस में जीरो-सीवर डिस्चार्ज के साथ जल संरक्षण भी किया जायेगा और कैंपस में इस्तेमाल होने वाले पानी को ट्रीट कर बागवानी में इस्तेमाल किया जायेगा| 

 उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि यहाँ पढ़ाएं जाने वाले कोर्सेज को 21वीं सदी की जरूरतों को ध्यान में रख कर डिजाईन किया गया है| और इस कैंपस में रोबोटिक्स ऑटोमेशन डिजाईन एंड इनोवेशन जैसे अत्याधुनिक कोर्सेज पढ़ाये जायेंगे| उन्होंने आगे कहा कि इस कैंपस में बीटेक इन रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन बीटेक इन आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस, बीटेक इन आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग और बेचलर इन डिजाईन जैसे कोर्स पढ़ाये जायेंगे| ये सभी कोर्सेज 21वीं सदी के कोर्सेज है जो छात्रों को रोजगार के लिए तैयार करेंगे| 

आईपी यूनिवर्सिटी के पूर्वी कैंपस की विशेषताएं

1. 5 स्टार रेटिंग के मानकों के साथ हुआ हाईटेक परिसर का निर्माण 

2. नेट जीरो एनर्जी कंसम्पशन के साथ कैंपस बिजली की जरूरतों को खुद करेगा पूरा 

3. भूजल संचयन के साथ जीरो सीवेज डिस्चार्ज की व्यवस्था

4. तापमान कम करने के लिए फ्लाइएश से बनी ईंट का हुआ प्रयोग 

5.  सौर ऊर्जा से जगमगाएगा पूरा कैंपस, हर बिल्डिंग के ऊपर सोलर पैनल की व्यवस्था 

बता दे कि आईपी यूनिवर्सिटी के पूर्वी कैंपस में प्रशासनिक खंड, ऑडिटोरियम, शिक्षण खंड एवं खेल खंड शामिल है। इसके अतिरिक्त परिसर में अलग से लाइब्रेरी ब्लॉक भी बनाया गया है। 

यहाँ 9 मंजिले 2 व 7 मंजिला 1 अकादमिक ब्लाक बनाया गया है| परिसर में लेक्चर हॉल, इंडोर स्पोर्ट्स हॉल के साथ 5 मंजिला ऑडिटोरियम ब्लॉक भी बनाया गया है| कैंपस में छात्रों के लिए हॉस्टल व रेजिडेंशियल ब्लाक का निर्माण भी किया गया है| खेल सुविधाओं का ध्यान रखते हुए स्पोर्ट्स हॉल के साथ-साथ कैंपस में 2 टेनिस कोर्ट व एक फुटबॉल फील्ड का निर्माण भी किया जा रहा है|   

आईपी यूनिवर्सिटी के पूर्वी कैंपस में स्टूडेंट्स को मिलेंगे फ्लैगशिप कोर्स

यूनिवर्सिटी अपने पूर्वी कैंपस में छात्रों को बीटेक इन ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स, बीटेक इन आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस, बीटेक इन आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग आदि जैसे शानदार कोर्स ऑफर करेगी|

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 41 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग