15 मई से 15 जून तक चलाया जाएगा एंटी ओपन बर्निंग अभियान – गोपाल राय

एंटी ओपन बर्निंग अभियान के तहत 7 विभागों की 231 पेट्रोलिंग टीम दिन में और 186 पेट्रोलिंग टीम रात में की जाएँगी तैनात

यह सभी टीमें 24 घंटे दिल्ली में ओपन बर्निंग की घटनाओ की निगरानी और उसे रोकने का काम करेंगी

लैंडफिल साइट्स पर कड़ी निगरानी के लिए अधिकारियो को दिए गए निर्देश

Eros Times: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि समर एक्शन प्लान के तहत केजरीवाल सरकार 15 मई से एक महीने के लिए दिल्ली में एंटी ओपन बर्निंग अभियान शुरू करने जा रही है | इस अभियान के तहत 7 विभागों की 231 पेट्रोलिंग टीम दिन में और 186 पेट्रोलिंग टीम रात में तैनात की जाएँगी | साथ ही लैंडफिल साइट्स पर 24 घंटे कड़ी निगरानी के लिए डीपीसीसी और एमसीडी को भी निर्देश जारी किए गए है |

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि गर्मियों के मौसम में होने वाले प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए माननीय मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने 1 मई को समर एक्शन प्लान की घोषणा की थी | जिसके आधार पर संबंधित विभागों ने इसे जमीन पर लागू करने के लिए गंभीरता पूर्वक कार्य शुरू कर दिया है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए समर एक्शन प्लान के तहत दिल्ली में एंटी ओपन बर्निंग अभियान को 15 मई से शुरू करने का निर्णय लिया गया है | यह अभियान पूरे एक महीने यानी 15 मई से 15 जून तक दिल्ली में चलाया जाएगा | इस अभियान के तहत पूरी दिल्ली में निगरानी के लिए 7 विभागों की 665 कर्मियों की 231 पेट्रोलिंग टीम दिन में और 564 कर्मियों की 186 पेट्रोलिंग टीम रात में तैनात की जाएँगी | यह टीमें 24 घंटे दिल्ली में ओपन बर्निंग की घटनाओ की निगरानी और उसे रोकने का काम करेंगी | जिसकी रिपोर्ट समय-समय पर पर्यावरण विभाग को दी जाएगी | साथ ही दिल्ली फायर सर्विस और वन विभाग को इस सन्दर्भ में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है |

उन्होंने आगे बताया कि लैंडफिल साइट्स पर आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए एक एसओपी भी तैयार की गई है। इस एसओपी को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए गए है, ताकि लैंडफिल साइट्स पर आग की घटनाएं रोकी जा सकें। साथ ही लैंडफिल साइट्स पर आग की घटनाओं को रोकने के लिए डीपीसीसी और एमसीडी को साइट्स की लगातार निगरानी के लिए निर्देश दिए गए है |

लैंडफिल साइट्स पर विशेष ध्यान देने के लिए

24*7 कर्मियों की तैनाती और सीसीटीवी लगाने के निर्देश 

• फायर टेंडर की तैनाती

• अनधिकृत व्यक्तियों और कूड़ा बीनने वालों के प्रवेश का निषेध 

• “नो स्मोकिंग ज़ोन” घोषित करना 

• वहाँ के तापमान की लगातार निगरानी

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया की समर एक्शन प्लान के तहत 14 बिन्दुओ में से 2 तात्कालिक एक्शन प्लान तैयार किये गए है जिन्हे पूरी दिल्ली में कड़ाई से लागू करने के आदेश भी दिए गए है | हमे आशा है कि दोनों तात्कालिक एक्शन प्लान के तहत- एंटी डस्ट कैंपेन और एंटी ओपन बर्निंग के ज़रिये दिल्ली में गर्मियों के मौसम में होने वाले प्रदूषण में काफी हद तक गिरावट दर्ज की जाएगी |

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 37 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग