EROS TIMES: सेक्टर 62 नोएडा स्थित सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के परिसर में वार्षिक खेल फिएस्टा 2k23 का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली-एनसीआर से 10 विद्यालयों के छात्र छात्राओ ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में 100 मी. रेस रिले रेस बैडमिंटन टेबल टेनिस चेस और टग ऑफ वार खेलों का आयोजन किया गया। सभी खिलाड़ियों ने मैदान पर अपना दमखम दिखाया और अपने प्रतिद्वंदी को मात देने का प्रयास किया।

इस अवसर पर सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरपर्सन श्रीमती स्नेह सिंह सचिव प्रदीप गुप्तासत्यम फैशन इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल डॉ वंदना जागलान वाइस प्रिंसिपल डॉ नीतू मल्होत्रा सत्यम कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रिंसिपल डॉ बिनीता अग्रवाल एचओडी एकेडेमिक्स मिस नेहा अग्रवाल आई क्यू ए सी हेड मिस प्रीती गोयल स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के डीन डॉ एम आलम प्रोग्राम हेड मिस प्रियंका सरकार उपस्थित थी। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान व मशाल जुलुस से किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रियंका और काजल ने किया।

इस अवसर पर सत्यम ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की चेयरपर्सन स्नेह सिंह ने इस कार्यक्रम के संचालकों व सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है, जो सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है।सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा । जिसमें 100 मी.रेस में संदीप कुमार राय और मीना पहले स्थान पर रहे चेस में आकृति प्रधान ने पहला स्थान प्राप्त किया। वही 400 मी. रिले रेस में अंकित विशेष अतिक रेहान व गर्ल्स टीम में प्रीती नेहा मीना और वैष्णवी ने पहला स्थान हासिल किया।

बैडमिंटन में महक यादव और विदित अत्री पहले स्थान पर रहे व टेबल टेनिस में रौनक और गर्ल्स टीम से प्रीती कुमारी ने पहले स्थान पर कब्जा किया। टग ऑफ वार में सुमित सूर्यांश दित्यांत हर्ष अभिषेक व अंकित और गर्ल्स टीम से प्रीती मीना महक वष्णवी व नेहा ने पहला स्थान प्राप्त किया।इस खेल उत्सव समारोह में गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप मे मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल के सोपर्ट्स एचओडी सचिन चौधरी सार्थ मिश्रा, 4th रैंक होल्डर – टेबल टेनिस अंडर 19 कैटेगरी कैंब्रिज पब्लिक स्कूल की स्पोर्ट्स टीचर मिस संगीता बिष्ट नवजीवन इंटरकॉलेज के स्पोर्टस कोच अशोक प्रधान ने शिरकत की और सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।






