मनोरंजन अन्नू कपूर ने अपनी फिल्म मैं दीनदयाल हूं के लिए आरएसएस प्रचारक इंद्रेश कुमार से लिया आशीर्वाद

EROS TIMES: दिल्ली। अभिनेता अन्नू कपूर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता श्री इंद्रेश कुमार का जन्मदिन मनाने दिल्ली आए और अपनी बनने जा रही फिल्म ‘मैं दीनदयाल हूं’ के लिए उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर केक कटिंग समारोह का आयोजन भी किया गया। इसी दिन फ़िल्म के निर्देशक पवन नागपाल का जन्मदिन भी था। इसलिए एक साथ तीन केक काटा गया।

अन्नू कपूर फिल्म ‘मैं दीनदयाल हूं’ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भूमिका निभाते नज़र आएंगे। हालांकि, बॉलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता ने पर्दे पर कई प्रभावी भूमिकाएं निभाई हैं और एक अनूठे अभिनेता के रूप में खुद को साबित कर दिखाया है। ‘डर’, ‘विक्की डोनर’, ‘एतराज’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अन्नू कपूर ने अपनी प्रतिभा से हजारों अभिनेताओं को प्रेरित किया है।

अब वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रूप में अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह जल्द अपनी फिल्म ‘मैं दीनदयाल हूं’ की शूटिंग शुरू करेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने वर्ष 1940 के दशक में हिंदुत्व राष्ट्र की विचारधारा का प्रसार किया।

अन्नू कपूर एक ऐसे चरित्र को चित्रित करने के लिए खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं जिसका दर्शन उनके विचारों से मेल खाता है। उनका कहना है, ‘ऐसे अवसर बहुत कम नसीब होते होते हैं जब किसी कलाकार को ऐसा मनपसंद किरदार निभाने का मौका मिलता है जिससे वह खुद को जोड़ सकें। मैं इस उम्र में ऐसी भूमिकाएं पाकर खुश हूं।’फिल्म के निर्माता रंजीत शर्मा कहते हैं, ‘मैं इस फिल्म के लिए इंद्रेश कुमार (आरएसएस) से प्रेरित था। युवाओं को यह फिल्म पसंद आएगी और मुझे यकीन है कि लोग इस फिल्म से जुड़ेंगे।’
टीजीएम फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के निर्माता हैं रंजीत शर्मा , को- प्रोडूसर हैं हरीश रेड्डी नगलमदका, कार्यकारी निर्माता राजीव धमीजा और लेखक राशिद इकबाल हैं। फ़िल्म के निर्देशक हैं पवन के के नागपाल।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग