एमिटी के छात्र एकलव्य ने हंगरी में हुए आइस रिंक स्केटिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

Eros Times: एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा सेक्टर 44 के कक्षा 11वी के छात्र एकलव्य जगल ने हंगरी के जैस्जबेरेनी में हुए 8वें जैस कप के 500 मीटर आइस रिंक स्केटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर नाम रौशन किया है। यह शानदार जीत उन्हे फरवरी 2024 के महीने में नीदरलैंड में होने वाले जूनियर विश्व कप और पोलैंड में होने वाले जूनियर विश्व चैपिंयनशिप 2024 के लिए योग्य बनाती है। छात्र एकलव्य की शानदार विजय पर एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा अमिता चौहान और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू सिंह ने बधाई दी है।

एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा अमिता चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एमिटी के छात्र केवल शिक्षा में नही बल्कि खेल प्रतियोगिता जैसी अन्य गतिविधियों में सदैव आगे रहते है। छात्रों का सर्वागीण विकास ही हमारा एक मात्र ध्येय है इसलिए हम सदैव उन्हे विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करते रहते है।

एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा सेक्टर 44 के छात्र एकलव्य जगल ने कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों द्वारा मार्गदर्शन ओर प्रोत्साहन से यह सफलता हासिल की है। इस प्रतियोगिता में क्रोशिया, क्रेच रिपब्लिक, रोमानिया, स्लोवेनिया, सर्बिया, हंगरी, भारत आदि से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। उन्होनें कहा कि इस प्रतियोगिता में विजेता बनने के लिए उन्होनें निरंतर अभ्यास और तकनीकी सीखने पर जोर दिया और उन्हे पूर्ण विश्वास है फरवरी 2024 के महीने में नीदरलैंड में होने वाले जूनियर विश्व कप और पोलैंड में होने वाले जूनियर विश्व चैपिंयनशिप 2024 में भी अवश्य जीतेगें।

इस अवसर पर एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा सेक्टर 44 के शिक्षकों और अधिकारियों ने प्रसन्नता जाहिर की।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग