एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ध्रुव भार्गव ने तीन प्रतिष्ठित आइवी लीग यूनिवर्सिटी में बनाई जगह

EROS TIMES: नोएडा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 46 गुरूग्राम के छात्र ध्रुव भार्गव का चयन विश्व के तीन प्रतिष्ठित आईवी लीग यूनिवर्सिटी जो कि यूएसए की फिलाडेल्फिया स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया न्यूयार्क स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी और रोड आइलैंड स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया है। विदित हो कि आईवी लीग विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक उत्कृष्टता में बड़ी प्रतिष्ठा है और अंतराष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा के सबसे प्र्रतिष्ठित संस्थानों के रूप में मान्यता प्राप्त है। इस अवसर पर एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा अमिता चौहान और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 46 गुडगांव की प्रधानाचार्या डा आरती चोपड़ा ने छात्र ध्रुव भार्गव को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

छात्र ध्रुव की शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डा अमिता चौहान ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है जब हमारे छात्र धु्रव भार्गव को न केवल एक बल्कि तीन सबसे अधिक प्रतिष्ठत आईवी विश्वविद्यालयों में प्रवेश मिला है। एमिटी के प्रतिभावान छात्र सदैव अपनी अकादमिक व अन्य पाठयेतर उपलब्धियों से अपने स्कूल का नाम रौशन करते है। एमिटी सदैव अपने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है जिससे हमारी आज की युवा शक्ति अपनी प्रतिभा और बुद्धिमता का उपयोग देश व समाज के विकास में करें।

एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 46 गुरूग्राम के छात्र ध्रुव भार्गव ने अपनी इस उपलब्धि पर कहा कि मै विद्यालय की चेयरपरसन डा अमिता चौहान मैम सहित सभी शिक्षकों का आभारी हंू जिन्होनें हमेशा मुझे प्रोत्साहित और मेरा मार्गदर्शन किया है जिसके कारण मेरी शैक्षिक यात्रा फलदायी और पुरस्कृत रही है। प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए मैने स्कूल के माध्यम से अच्छे ग्रेड हासिल करने के लिए मेहनत की, अच्छे दोस्त बनाए और एमिटी द्वारा प्रदान किये गये सभी अवसरों का लाभ उठाया। हर उस चीज ने प्रेरणा दी जिससे मुझे कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ।

एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 46 गुडगांव की प्रधानाचार्या डा आरती चोपड़ा ने कहा कि मैने ध्रुव को दस वर्षो के दौरान उसके एक बेहतरीन छात्र के रूप में विकसित होते देखा है। ध्रुव सबसे मेहनती सक्रिय और स्वाभाविक रूप से ज्ञिज्ञासु और सहानुभूति रखने वाले छात्रों में से है जो अपने बैच में शीर्ष 1 प्रतिशत छात्रों में रहा है। अपनी भागीदारी, स्वाभाविक प्रतिभा, संतुलन सहित नेतृत्व करने की भावना के कारण धु्रव को स्कूल का हेड बॉय नियुक्त किया गया है। तीन आईवी विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाकर ध्रुव ने अपनी प्रतिभा को सबित किया है और हमे यकीन है कि सीबीएसई के परिणाम भी बहुत अच्छे होगें।

विदित हो कि ध्रुव ने इंटर्नशिप और अनुसंधान परियोजनाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और एसीटी में एक परिपूर्ण 36/36 स्कोर किया है। उन्हे विद्यालय द्वारा नेशनल यंग लीडर्स अवार्ड के लिए नामंाकित भी किया गया था। विज्ञान और नवाचार से प्रेरित ध्रुव की महत्वकांक्षा वैज्ञानिक विश्व का नेतृत्व करना और विश्व को सभी लोगों के रहने हेतु एक बेहतरीन स्थान बनाना है

इन तीन आईवी लीग विश्वविद्यालयों के अतिरिक्त ध्रुव भार्गव का चयन जॉर्जिया टेक डयूक विश्वविद्यालय यूएससी वाशिंगटन सिएटल मिशिगन विश्वविद्यालय मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय यूसी सैन डिएगो  यूसी इरविन पडर्यू विश्वविद्यालय टोरंटो विश्वविद्यालय मैकगिल विश्वविद्यालय अल्बर्टा विश्वविद्यालय क्निंस विश्वविद्यालय मैकबास्टर विश्वविद्यालय आदि में भी हुआ है।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग