Eros Times: एमिटी विश्वविद्यालय मे चल रहे अंतर संस्थान खेल प्रतियोगिता ‘‘संगठन 2023’’ के अंर्तगत आज पुरूषों के कबड्डी के क्वाटर फाइनल मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला एमिटी कॉलेज ऑफ कामर्स की टीम और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ फार्मेसी की टीम के मध्य खेला गया जिसमें एमिटी कॉलेज ऑफ कामर्स की टीम ने 31 पाइंट बनाये जबकी एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ फार्मेसी की टीम 23 पाइंट बना पाई। इस तरह एमिटी कॉलेज ऑफ कामर्स की टीम यह मैच 08 पाइंट से जीत गई।

एमिटी कॉलेज ऑफ कामर्स की टीम और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ फार्मेसी की टीम के मुकाबले के प्रथम भाग में एमिटी कॉलेज ऑफ कामर्स की टीम ने 16 पाइंट हासिल किये जबकी एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ फार्मेसी की टीम मात्र 13 पाइंट बना पाई।

इसके उपरांत मैच के द्वितीय भाग में एमिटी कॉलेज ऑफ कामर्स की टीम ने 15 पाइंट बनाये वही इसके मुकाबले में एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ फार्मेसी की टीम 10 पाइंट हासिल कर पाई। इस तरह एमिटी कॉलेज ऑफ कामर्स की टीम ने यह क्वाटर फाइनल मुकाबला 08 पाइंट से जीत लिया। इस मैच में रेफरी के रूप में दिल्ली स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के अधिकारी उपस्थित थे।
विदित हो कि विेजयी टीम को 26 अक्टूबर 2023 को संस्थापक दिवस पर पुरस्कृत किया गया।






