Eros Times: दिल्ली अखिल भारतीय निर्वाणी अनि अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि के पक्षकार रहे महंत धर्म दास महाराज ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि हमारे गुरु भाई दिवंगत राम जी दास उर्फ रसायनी बाबा का स्थान/मंदिर प्राचीन योग शक्ति पीठ मंदिर मेहरौली, दिल्ली पर परमार्थ निकेतन रिषीकेश के चिदानंद मुनि अपने सहयोगी भूमाफियाओं के साथ मिलकर हमारे मंदिर पर अनैतिक कब्जा करना चाहते है।

आरोप है कि चिदानंद मुनि अपने पैसे, रसूख और अपने साथ बड़े-बड़े भाजपा नेताओं की फोटो दिखाकर तथा फर्जी कागजात के बल पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाकर गलत कार्य करवा रहे हैं। और भाजपा पार्टी के नाम का दुरूपयोग कर रहे हैं। आगे धर्म दास जी महाराज ने कहा कि हम चाहते हैं, कि भाजपा पार्टी इस बात का संज्ञान ले तथा चिदानंद मुनि और उनके सहयोगियों पर फर्जी दस्तावेज एवं जालसाजी और कूटरचित काग़ज़ और गलत तथ्य एवं भाजपा के नाम का दबाव प्रस्तुत कर प्रशासन को गुमराह करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर चिदानंद जैसे लोगों को तुरंत जेल में डाले अन्यथा सम्पूर्ण संत प्रशासन के खिलाफ बड़े आंदोलन करने एवं सड़क पर उतरने के लिए तैयार है।
महंत धर्म दास ने कहा कि हमने राम जन्मभूमि की लड़ाई इसलिए नहीं लड़ी थी कि हमारे हिन्दूओं की सरकार में ही हम साधु संतों के मठ मंदिर पर ही कब्जा होगा।
आरोप लगाया कि चिदानंद मुनि (परमार्थ निकेतन रिषीकेश) जैसे भूमाफियाओं द्वारा BJP पार्टी के नाम का दुरूपयोग कर मंदिरों पर कब्जा होगा तो ये साधारण संत महात्मा किसके पास जायेंगे अपनी पीड़ा लेकर।
धर्म दास ने विशेष रूप से माननीय प्रधानमंत्री मोदी , माननीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मान मुख्य सचिव दिल्ली से आग्रह किया कि उक्त मामले में उचित कार्यवाही कर संतों की मर्यादा की रक्षा एवं मठ मंदिरों को संरक्षण प्रदान किया जाएं।






