Eros Times: नोएडा सेक्टर 11- RWA की महिला अध्यक्ष के विरूद्ध सभी मर्द पदाधिकारी एकजुट हो गए हैं। उन्होंने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर अध्यक्ष अंजना भागी को पद मुक्त करने का प्रस्ताव पास कर दिया और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। वहीं आरडब्ल्यूए की महिला ने अध्यक्ष अंजना भागी ने इस पूरी कार्यवाही को नियम के विरूद्ध बताया है।
आरडब्ल्यूए के महासचिव हीरालाल गुप्ता ने मीडिया को भेजी विज्ञप्ति में कहा है कि कल कार्यकारिणी की बैठक थी। जिसमें उपाध्यक्ष दिनेश कृष्णन ने अध्यक्ष के विरुद्ध एक प्रस्ताव कार्यकारिणी के समक्ष रखा। जिसमें बैठक में मौजूद 14 पदाधिकारियों ने एकमत होकर प्रस्ताव पारित कर अध्यक्ष को पद से मुक्त कर दिया।
इस प्रस्ताव पर महासचिव हीरालाल गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेश कृष्णन, कोषाध्यक्ष एस. सी. अग्रवाल, संयुक्त कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, संयुक्त सचिव विपिन कुमार शर्मा, सतीश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य संजय वर्मा, विनय मोहन गुप्ता, सलीमुद्दीन, राहुल द्विवेदी, कुंवर सिंह, एनपी सिंह व रामचन्द्र ने प्रस्ताव पारित कर अध्यक्ष को पद से मुक्त कर दिया।
कार्यकारिणी के सदस्यों का कहना है कि अध्यक्ष ने बैंक में पिछले 3 महीने से केवाईसी उपलब्ध नहीं कराई जिसके कारण बैंक ने खातों पर रोक लगा दी है। इसकी वजह से कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है।






