धोखा देने वालों को बख्शने वाले नहीं हैं अखिलेश यादव, पार्टी बदलने वाले लोगों के लिए बड़ा ऐलान

समाजवादी पार्टी को धोखा देने वाले नेताओं को लेकर अखिलेश यादव का सख्त बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में जाने वालों की वापसी नहीं होगी। उन्होंने कहा अगर कोई वापस पार्टी में शामिल कराने के लिए उनके पास आया तो वो उसे भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा देंगे। सपा अध्यक्ष के इन तेवरों के बाद साफ है कि वो बागियों को बिल्कुल माफ नहीं करेंगे इसी साल फरवरी के महीने में यूपी में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान 7-8 सपा विधायकों ने अखिलेश यादव को धोखा देकर बीजेपी के उम्मीदवारों के समर्थन में वोट किया था। यही नहीं कई नेता लोकसभा चुनाव में भी सपा के खिलाफ जाकर बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते दिखाई दिए थे। बता दें कि ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडे ने तो बीजेपी की सदस्यता भी ग्रहण कर ली हैं। जिसके बाद से ही अखिलेश यादव इन नेताओं से नाराज है। वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव अब केंद्र की राजनीति में अपनी धमक जमाते हुए दिख रहे हैं. पेपर लीक से लेकर तमाम मुद्दों पर वो अपनी बात खुलकर रखते हैं। इस बीच उन्होंने बजट को लेकर भी केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि सरकार ने बजट में किसानों के लिए कुछ नहीं किया है जो समर्थन मूल्य किसानों को दिया जाना चाहिए था वो समर्थन मूल्य सरकार गठबंधन के साथियों को दे रही है। सरकार ने महंगाई से लेकर रोजगार तक के लिए कुछ नहीं किया है।

admin

Related Posts

यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 18 views
यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

  • By admin
  • March 8, 2026
  • 63 views
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

  • By admin
  • March 8, 2026
  • 13 views
महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

  • By admin
  • March 8, 2026
  • 19 views
नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

  • By admin
  • March 8, 2026
  • 38 views
एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

  • By admin
  • March 6, 2026
  • 28 views
अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग