दिल्ली के अंदर वायु प्रदूषण में सुधार, सीएक्यूएम के आदेश पर ग्रेप तीन की पाबंदियां हटीं

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ग्रेप एक और ग्रेप-दो के नियम को कड़ाई से लागू करने को लेकर दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण विभाग और डीपीसीसी  के साथ की समीक्षा बैठक

विभागों को चिन्हित हॉटस्पॉट पर विशेष नजर रखने और निर्माण साइट्स का नियमित निरीक्षण के निर्देश

पूरी दिल्ली में पानी का छिड़काव तेज करने पर जोर दिया गया है

ट्रैफिक जाम के प्वाईंट पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश

ओपन बर्निंग के खिलाफ विशेष अभियान को 14 दिसंबर तक सख्ती से चलाने के निर्देश 

Eros Times: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पिछले 2-3 दिनों से मौसम में बदलाव होने से प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसे देखते हुए सीएक्यूएम ने ग्रेप 3 से सबंधित पाबंदियों  को  वापस ले लिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में अगर हवा की गति कम होगी तो प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। इसलिए स्थिति ज्यादा न बिगड़े, दिल्ली में ग्रेप-1 तथा ग्रेप-2 के नियम  अभी लागू रहेंगे।  

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि ग्रेप एक और दो की पाबंदियों का सख्ती से पालन करवाने को लेकर  दिल्ली में सुनिश्चित तरीके से कार्यान्वयन के लिए आज दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण विभाग और डीपीसीसी  के साथ संयुक्त  मींटिग की। मीटिंग के बाद उन्होंने बताया कि पर्यावरण विभाग द्वारा प्रदूषण की रोकथाम के लिए सभी संबधित विभागों को आदेश जारी किया है। साथ ही जो-जो टीमे लगी हुई थी जैसे एंटी डस्ट कैम्पेन टीम, एंटी ओपन  बर्निग अभियान टीम, पीयूसी चेकिंग टीमें,  इन्हें पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करते रहने के लिए कहा गया है। 

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि हॉट स्पाट पर सभी नियमों का कड़ाई से पालन जारी रखने का आदेश दिया गया है। टीमों को लगातार  मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है।  उन्होंने आगे कहा कि अभी प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए ग्रैप-1 और ग्रैप 2 के नियम लागू रहेंगे और दिल्ली में सभी संबंधित एजेंसियों द्वारा लगातार निगरानी और समीक्षा की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि एक्यूआई स्तर आगे बढ़कर ‘गंभीर’  श्रेणी में न आएं। 

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि  प्रतिदिन चिन्हित सड़कों पर पानी का छिड़काव करने  और लगातार मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है। 215  मोबाइल एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। जिसमें  से हॉटस्पॉट के लिए 60  मोबाइल एंटी स्मॉग गन लगाया गया है। पानी के छिड़काव के लिए  375 वाटर स्प्रिंक्लिंग मशीन लगायी गयी है , 82 मैकनिकल स्वीपिंग मशीन काम कर रही है। 

निर्माण और विध्वंस गतिविधियां :-

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि 500 स्क्वायर मीटर या इससे ज्यादा एरिया वाले निर्माण  प्रोजक्ट को वेव पोर्टल पर पंजिकृत होना अनिवार्य है। इसके लिए डीपीसीसी को विशेष अभियान चलने का निर्देश दिया गया है। सभी कंस्ट्रक्शन साइटों पर निर्माण संबंधी 14 नियमों को पालन  करना जरूरी है। नियमों को पालन नहीं करने पर टीमें सख्त कार्रवाई करेगी। इसके लिए 591 टीमें तैनात की गयी है।  सी एंड डी निर्माण साईटों पर एंटी स्मॉग गन की तैनाती संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है । 

एंटी ओपन बर्निंग कैंपेन:-

एंटी ओपन बर्निंग अभियान के तहत 611  टीम तैनात की गयी है।  दिल्ली में 14 नवंबर से एंटी ओपन बर्निंग अभियान चलाया जा रहा है।  एंटी ओपन बर्निंग अभियान 14 दिसंबर तक चलेगी।

पीयूसी चेकिंग :-

 पीयूसी नियमों का वाहनों के लिए सख्ती से पालना कराना और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर ज्यादा-से-ज्यादा पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिया गया है।  इसके लिए  ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा 84 टीमें लगाई गई हैं।  साथ ही दिल्ली पुलिस की 284 टीम लगायी गयी है। मंत्री गोपाल राय ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस ने  जिन 91 ट्रैफिक जाम के प्वाईंट का जिक्र किया था , उन जगहों पर  स्पेशल टीमों की तैनाती करके जाम की समस्या का निदान करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली  लोगो से अपील कि कहीं भी प्रदूषण से सम्बंधित कार्य देखे तो उसकी शिकायत ग्रीन दिल्ली एप पर करें।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग