Eros Times: कासिमाबाद: ए जी आर ऑटोमोबाइल गाजीपुर के तत्वाधान में शनिवार को नेशनल इंटर कॉलेज परिसर में आने वाले त्योहार को लेकर विशेष छूट के तहत ग्रामीण महोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। ए जी आर ऑटोमोबाइल गाजीपुर सेल्स मैनेजर मनीष राय व लीडरशिप वशिष्ठ सिंह के नेतृत्व में आने वाले दिनों में विशेष पर्व जैसे नवरात्रि, धनतेरस को देखते हुए ग्रामीण महोत्सव का कार्यक्रम को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया।

जिसमे मारुति सुजुकीऑटोमोबाइल के कर्मचारियों के द्वारा विशेष छूट की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नेशनल यूथ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिल सिंह उद्घाटन करते हुए कहा कि मारुति सुजुकी पूरे बाजार में किसी परिचय की मोहताज नहीं है अच्छा उत्पादन अच्छी क्वालिटी के कारण पूरे भारत में यह घर-घर में जानी और पहचानी जाती हैं । इस मौके पर पत्रकार विनय ठाकुर,सेल्स मैनेजर मनीष राय, लीडरशिप वशिष्ठ सिंह, अनिल शुक्ला ,नवीन पांडे, राहुल, इंद्रजीत, मुकेश ,सैफ, अरविंद ,जितेंद्र आदि शामिल रहे।






