मुख्यकार्यपालक अधिकारी के आश्वासन के पश्चात व्यापारियों का धरना समाप्त।

Eros Times: नोएडा विकास प्राधिकरण के विरुद्ध सीलिंग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। मंच संचालन चैयरमेन धर्मपाल गोयल ने किया। सीलिंग के संदर्भ मे अपनी मांगों को लेकर जनता शेड्स इंटरप्रिन्योर वेलफ़ेयर सोसायटी एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल एनसीआर अध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में रविश दीक्षित, धर्मपाल गोयल, मुन्ना लाल गर्ग एवं राजीव गोयल मुख्यकार्यपालक अधिकारी ऋतुमहेश्वरी से मिला ओर सेक्टर 9 की सीलिंग के संदर्भ में विस्तार से चर्चा करी। व्यापारियों के पक्ष रखते हुए सुनील गुप्ता ने कार्यपालक महोदया से निवेदन किया कि सेक्टर 9 का विवाद काफी लंबे समय से प्रदेश सरकार एवं प्राधिकरण के समक्ष लंबित है इसके निस्तारण होने तक कोई भी कार्यवाही व्यापारियों के विरूद्ध ना की जाये। उन्होंने कार्यपालक अधिकारी से निवेदन किया इस जटिल समस्या के समाधान हेतु आप एक वरिष्ठ एवं अनुभवी अधिकारी होने के नाते कोई ऐसा रास्ता निकालें जिसमे कानून का भी पालन हो तथा व्यापारी एवं उसका कारोबार भी ना उजड़े इस प्रस्ताव पर विचार करते हुए मुख्यकार्यपालक अधिकारी ने सुझाव दिया कि नोएडा ऑथिरिटी के पास वाणिजियक गतिविधि के लिए पर्याप्त भूखंड एवं निर्मित दुकाने उपलब्ध हैं उन्होंने व्यापार मंडल अध्यक्ष को सुझाव दिया अगर व्यापारी इन भूखंडों का उपयोग करना चाहते हैं तो वह एक वाणिजियक भूखंड/ निर्मित भूखंड योजना प्राधिकरण के नियमों तहत ला सकती हैं। इस योजना के हेतु उन्होंने व्यापारियों के सुझाव मांगे इस पर बोलते हुये सुनील गुप्ता ने इस योजना का स्वागत किया एवं कहा वह इस योजना को व्यापारियों के सम्मुख रखेंगे एवं एक विस्तृत योजना बनाकर प्राधिकरण के सम्मुख रखेंगे। उन्होंने ने मुख्यकार्यपालक अधिकारी से निवेदन किया जब तक यह योजना अमल में लाई जाए तब तक प्राधिकरण सीलिंग एवं आगामी नोटिस व्यापारियों का ना भिजवाए इस पर मुख्यकार्यपालक अधिकारी के सहर्ष अपनी सहमति प्रदान की व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल के आग्रह पर जिस सम्पति पर सीलिंग की प्रक्रिया चल रही थी उसे 15 अप्रेल तक का समय दिया जिससे इस समय सीमा के दौरान उस व्यापारी को निर्देश दिये गये कि वह आपत्तिजनक गतिविधियों को दूर करते हुए प्राधिकरण के नियमानुसार इस संपत्ति को पुनः बहाल करवा सकते हैं । प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यकार्यपालक अधिकारी ऋतुमहेश्वरी को धन्यवाद दिया एवं धरना स्थल पर बैठे सभी व्यापारियों को विस्तृत जानकारी दी । स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा, स्थानीय विधायक पंकज सिंह, मुख्यकार्यपालक अधिकारी ऋतुमहेश्वरी, प्रदेश के नवनियुक्त औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता (नंदी) को धन्यवाद दिया । व्यापार मंडल के एनसीआर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने धरना स्थल पर धरने की समाप्ति की घोषणा की एवं समस्त व्यापारियों से आग्रह किया कि वह प्राधिकरण द्वारा सुझाये गये समाधानों पर गहन चिंतन करें। तत्पश्चात वरिष्ठ व्यापारी नेता धर्मपाल गोयल, जनता शेड्स अध्यक्ष रवीश दीक्षित, मसचिव सतनारायण गोयल, महामन्त्री सुधीर पोरवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किये एवं सभी संबंधित राजनेताओं, अधिकरियों एवं समस्त व्यापारियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर नरेश बंसल, गोविंद अग्रवाल, मनोज गुप्ता, सुरेंद्र गोयल, राधाकृष्ण गर्ग,वेदप्रकाश गोयल, जय प्रकाश गर्ग, मुन्ना गर्ग, सुनील अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, राधा किशन गर्ग, विनय गुलाटी, अनुराग सूद, गौरव गोयल, मनोज कौशिक, पवन खुराना, चन्द्रप्रकाश गौड़, मुकेश गर्ग, राकेश अग्रवाल, रविन्द्र शर्मा, अमित कथूरिया, अशोक गुप्ता , हाजी सलाउद्दीन सैफी, बाबूदिन सैफी,खालिद , शहरोज , युनूस सैफी,राजीव गोयल, राहुल भाटिया, सुभाष चोपड़ा, शकील अहमद, सुनीता, मंजू शर्मा,पूजा अवाना, इंदु जी, सहित सेकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग