Eros Times: गाज़ीपुर : फर्जी अंक पत्र के सहारे मदरसा में सहायक अध्यापिका तह तानिया के पद की तैनाती के मामले में वर्तमान चेरमैन कि पत्नी निकहत परवीन की गिरफ्तारी के बाद आरोपी प्रबंधक नजीर अहमद की गिरफ्तारी के साथ वर्तमान चेयरमैन और तात्कालिक प्रधानाचार्य के घर पुलिस द्वारा दबिश देने से हड़कंप मच गया । शुक्रवार की देर शाम सात बजे क्षेत्राधिकारी बलिराम के नेतृत्व में नोनहरा,मरदह, बिरनो थाना प्रभारी मय सहित फोर्स बल के साथ प्रबंधक के वार्ड नंबर 2 कोइरान बहादुरगंज और तात्कालिक प्रधानाचार्य सहित वर्तमान चेयरमैन रियाज अंसारी निवासी दक्षिण टोला आवास पर छापेमारी के दौरान आरोपियों के घर पर ताला बंद मिला और परिवार के लोग नदारद मिले। थक हारकर पुलिस को बैरंग खाली हाथ लौटना पड़ा।आपको बताते चलें मुख्तार अंसारी के खास रियाज अंसारी ने अपने रसूख के दम पर अपनी पत्नी व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर मदरसा मसकीन के तह तानिया के पद पर नौकरी दिलाया था।

बहादुरगंज निवासी भाजपा नेता फैजान खान ने इसकी शिकायत शासन को पत्र लिखकर अवगत कराते हुए शिकायत दर्ज करा था ।जिसे अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड विभाग के द्वारा मुकदमा दर्ज कार्यवाही की गई है। जिसमें प्रबंधक नजीर अहमद पुत्र स्वर्गीय सलामतुल्लाह निवासी बहादुरगंज वार्ड नंबर 2 कोईरान व चयन समिति के अन्य सदस्यों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत है। वही शुक्रवार की देर शाम के साथ वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष के दक्षिण टोला आवास पर छापेमारी से हड़कंप मच गया ।वही इस फर्जी अंक पत्र नियुक्ति के मामले के आरोपियों के यहां पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। जिसमें पूर्व नगर अध्यक्ष निकहत परवीन को एक सप्ताह पूर्व पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही ।वहीं मदरसा के प्रबंधक नजीर अहमद और तात्कालिक प्रधानाचार्य सहित वर्तमान चेयरमैन के घर पुलिस शुक्रवार की शाम क्षेत्राधिकार सहित नोनहरा, मरदह ,बिरनो के थानाध्यक्ष व फोर्स के साथ घर पर छापेमारी किया गया ।इस दौरान घर पर ताला बंद मिला और परिवार के लोग नदारद मिले। जिससे पुलिस को थक हारकर बैरंग खाली हाथ लौटना पड़ा ।वही ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा है कि जब से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की गिरफ्तारी का मामला प्रकाश में आया है। वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अंसारी पुलिस प्रशासन के भय से फरार चल रहे हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव ने बताया प्रबंधक और तात्कालिक प्रधानाचार्य सहित वर्तमान चेयरमैन के घर गिफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी।लेकिन घर पर ताला बंद और परिवार के लोग नही मिले।जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे






