EROS TIMES: नॉएडा डचलैण्ड जर्मनी के एडवेक्टम समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर, डा. लार्स हॉलड्राप एवं मैटो फोलिसा (कस्टमर केयर हेड) कैलाश अस्पताल सैक्टर 27 नोएडा को देखने एवं जानकारी लेने पहुंचे।
कैलाश अस्पताल के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर डा. रितु वोहरा डायरेक्टर डा. पल्लवी शर्मा ने कैलाश अस्पताल के बारे में अवगत कराया एवं अस्पताल से संबंधित जानकारी दी। इसके साथ साथ कोरोना काल में हजारों लोगो को कैलाश अस्पताल समूह ने इस महामारी से लोगो को बचाया। इसके अलावा कैलाश नैचुरोपैथी एवं आयर्वेदिक संस्थानों के बारे में भी जानकारी दी।
जर्मनी से आये डेलीगेशन बहुत ही प्रभावित हुए कि भारत में भी दिल्ली मुंबई चेन्नई कोलकात्ता आदि बड़े शहरों के अलावा नोएडा शहर में भी कैलाश अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा तकनीक उपलब्ध है। जिससे मरीजों का इलाज किया जा रहा है।






