एसिड पीड़ितों को मेरी कॉलेज में मिलेगी मुफ्त शिक्षा

दिल्ली:EROS TIMES: एमइआरआई ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में नामांकन लेने वाले एसिड पीड़ितों को निःशुल्क शिक्षा दी जायेगी।
जनकपुरी स्थित काॅलेज समाभार में आयोजित एनुअल फेस्ट ला करमेसी में काॅलेज के वाइस प्रेसिडेंट प्रो. ललित अग्रवाल ने कहा कि रामकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामकृष्ण शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, मेरी कालेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी, मेरी इंस्टीट्यूट ऑफ़ लाॅ एंड प्रोफेशनल स्ट्डीज, मैनेजमेंट एडूकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में एसिड पीड़ित नामांकन के लिए आते है तो उन्हें पढ़ाई के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।
एसिड पीड़ितों की शिक्षा निःशुल्क होगी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को रिवाइव में मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
हमारे मदद से पीड़ित बेटियों का हौसला बढ़ता है। कार्यक्रम में एसिड अटैक से पीड़ितों के कल्याण के लिए कार्य करने वाली छांव फाउंडेशन एवं स्तन कैेंसर से पीड़ितों के कल्याण के लिए कार्य करने वाली यश प्लस लाईंफ फाउडेशन के सदस्यों ने अपने संघर्षों की कहानी सभी को सुनायी।
एसिड अटैक से पीड़ित रितू ने कहा कि एसिड अटैक से केवल लड़कियां ही नहीं बल्कि बच्चें और लड़के भी पीड़ित है।
यह समाज के लिए एक कलंक है। इसे रोकने के लिए लोगों को मानसिकता बदलने की आवश्यकता है।
दूसरी एसिड अटैक पीड़िता बिमला ने कहा कि जब उस पर एसिड अटैक हुआ तो कानूनी लफड़ों में फंसने के डर से किसी ने मदद नहीं किया। उन्होंने कहा कि एसिड का दर्द बहुत भयानक होता है।

जो पीड़ित होता है, वहीं इसे महसूस करता सकता है। दोनों कैंसर सर्ववाइवर ने बताया कि एसिड के अटैक से बर्बाद हुई जिंदगी को रिवाइव करने में हमें आगे आने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में स्तर कैंसर सरवाइवल डाॅ. नीति लेखा छावड़ा ने कहा कि स्तर कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपने जीवन में अनेक सपनों को देखता है लेकिन एक बीमारी के कारण सपने टूट जाते है।
उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी को ठीक किया जा सकता है, लेकिन बीमार के हौसलों को बढ़ाने का काम समाज का है।
कार्यक्रम में उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में उपस्थित विद्यार्थियों को बताया।
कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र के अंत में काॅलेज के डीन प्रो. अनिक कुमार अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ला करमेसा का रंगारंग आरंभ
जनकपुरी स्थित मेरी काॅलेज सभागार में एमइआरआई ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के एनुवल फेस्ट ला कारमेसा 2020 का शानदार आरंभ हुआ।
दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न काॅलेजों से आएं विद्यार्थियों ने टैलेंट शो, सोलो डांस, वेबमास्टर, चेस, आर्म रेसलिग, कुकिंग विथाउट फायर, रंगोली, गु्रप डाॅस, टेबल टेनिस, नच बलिय, फैशन शो प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विजेताओं को प्रमाण-पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। गुरूवार को काॅलेज सभागार में सोलो सिंगिंग, पबजी, क्वीज, रैप बैटल, वन मिनट गेम शो, एड मानिया शो, काॅमेडी एक्ट, मिस्टर और मिस ला कारमेसी एवं डिबेट का आयोजन होगा और शाम के समय जनकपुरी दिल्ली हाट में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में हास्य कवि दीपक सैनी, स्टैडअप कमेडियन हर्ष गुजराल, शोशा बैंड और डीजे अपलिफ्ट अपनी प्रस्तुति देंगे।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग