विश्व शांति सद्भावना यात्रा के लिए रवाना-आचार्य लोकेश

Eros Times: अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक व विश्व शांतिदूत प्रख्यात जैन आचार्य डॉ लोकेश पिछले 40 वर्षो से भारत व अमेरिका ही नहीं बल्कि विश्व के अनेक देशों के विशिष्ट मंचों से शांति, सद्भावना व अहिंसा का संदेश प्रसारित कर विश्व शांति की स्थापना में उल्लेखनीय योगदान दे रहे है| आचार्य लोकेश आज से अमेरिका – कनाडा की विश्व शांति सद्भावना यात्रा के लिए रवाना हो गए है। 

 अमेरिका – कनाडा की विश्व शांति सद्भावना यात्रा के दौरान आचार्य लोकेश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्रसंघ में, शिकागो में वर्ल्ड रिलीजन पार्लियामेंट, फ्लॉरिडा में जैना कोन्वेंशन, भारत के स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर इंडिया डे परेड आदि में भाग लेंगे। साथ ही, यात्रा के दौरान आचार्यश्री न्यूयोर्क, वॉशिंग्टन, फ्लॉरिडा, लॉस एंजिल्स, शिकागो, वेंकौवर आदि शहरों में व्याख्यान देंगे एवं विविध कार्यक्रमों को भी संबोधित करेंगे। 

 आचार्य लोकेश की इस यात्रा के लिए पूर्वी दिल्ली के सांसद व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने मंगल भावना समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में शांति, सद्भावना और भाईचारा के लिए आचार्य लोकेशजी सदैव प्रयासरत रहते है, पूरे विश्व में प्राचीन भारतीय संस्कृति और जैन जीवन शैली को प्रसारित करने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होने कहा कि आचार्य लोकेशजी की आज से शुरू हो रही विश्व शांति सद्भावना यात्रा से भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ेगा । इस अवसर पर आचार्य को एक प्रतीक चिन्ह भेट किया ।

सहयोग दिल्ली के अध्यक्ष एवं मनोनीत पार्षद मनोज कुमार जैन ने कहा कि आचार्य लोकेश ने अपने मानवतावादी कार्यों के द्वारा न केवल जैन धर्म बल्कि भारतीय संस्कृति को विश्वभर में फैलाने का अनुकरणीय  कार्य किया है । 
 
 इस अवसर पर, पूज्य महंत लोकेशदास न्यू जर्सी से समागत प्रख्यात समाजसेवी हरीश अरोड़ा, अहिंसा योग एवं मेडिटेशन सेंटर के योगाचार्य देव चंद झा ने भी अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम का संचालन कर्ण कपूर ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन तारकेश्वरी मिश्रा ने किया। इस अवसर पर, संस्था के विनीत कुमार, जावेद, विनय, प्रतिभा मिश्रा आदि सभी ने आचार्य लोकेश को सेवा सद्भावना यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दी।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग